धर्मयूपीराज्य

कावड़ियों का प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, कमिश्नर व डीआईजी ने किया मार्ग निरीक्षण

कावड़ियों का प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, कमिश्नर व डीआईजी ने किया मार्ग निरीक्षण

कावड़ियों का प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, कमिश्नर व डीआईजी ने किया मार्ग निरीक्षण

बरेली/बदायूं। सावन माह में चल रही कावड़ यात्रा के दौरान सोमवार को बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बरेली-बदायूं कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना बिनावर क्षेत्र में पहुँचकर कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और डीआईजी अजय साहनी ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कावड़ियों की सेवा भावना को सम्मानित करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

इसके साथ ही कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को खाद्य सामग्री, पेयजल और आवश्यक सामान भी वितरित किया गया। थाना बिनावर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में अधिकारियों की पहल से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, जल आपूर्ति और ट्रैफिक व्यवस्था के प्रबंधों को भी मौके पर परखा गया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िये को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!