Uncategorizedयूपी

थाना मुजरिया पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

थाना मुजरिया पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

 

थाना मुजरिया पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर एकतरफा कार्रवाई का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियों ने सिपाही आलोक और शोभित पर भी पीड़ित से अभद्रता करने का आरोप लगाया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना मुजरिया पुलिस अपनी मनमर्जी से काम कर रही है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।

पूरा मामला थाना मुजरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहाँ पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!