यूपी
बदायूँ: रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथों गिरफ्तार
बदायूँ। थाना कोतवाली सहसवान में तैनात दरोगा कमलेश सिंह को आज एंटीकरप्शन टीम बरेली ने ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे गिरफ्तार कर बरेली ले गई है।

जानकारी के अनुसार, दरोगा पीड़ित से किसी कार्य के निस्तारण के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटीकरप्शन विभाग बरेली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होते ही आज टीम ने सहसवान में छापा मारा और दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।