Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ में एक व्यापारी को गोली मारने के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने यक्ष एप की मदद से विकास त्यागी और गौरव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पैसे मांगने पर हुए विवाद के बाद राहुल पाल को गोली मारी गई थी, जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
SZN संवाददाता, मेरठ। व्यापारी को गोली मारने वाले विकास और गौरव को दो घंटे बाद ही पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस का कहना था कि यक्ष एप में गाडी का नंबर डाल दिया था। उसके बाद गाडी स्वामी का पूरा पता और फोटो तक सामने आ गई थी। उसके बाद सभी थानों के पास मैसेज भी पहुंच गया था।
पुलिस ने तभी से घेराबंदी शुरू कर दी थी। किठौर अड्डे पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को मय कार के पकड़ लिया था। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि गौरव अक्सर ही विकास त्यागी के साथ रहता था। गुरुवार को शराब के नशे में दोनों दुकान पर पहुंचे थे। दुकानदार के द्वारा पैसा मांगना ही दोनों को नागवार गुजरा था।
दुकान बंद, व्यापारी के घर पर पहुंच रहे लोग
पीवीएस रोड स्थित न्यू डिलीशियस बेकर्स दुकान शुक्रवार को भी बंद रही। व्यापारी का परिवार अस्पताल में घायल के पास जमा है। ऐसे में व्यापारी और भाजपा नेता अस्पताल और घर पर हाल चाल जानने के लिए पहुंच रहे है।
पीड़ित परिवार को भरोसा भी दिलाया जा रहा है कि आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल के पिता बिजेंद्र पाल ने बताया कि घटना के बाद से दुकान के कर्मचारी भी दहशत में आ गए है, जिस तरह से विकास और गौरव दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया।
आपरेशन के बाद राहुल की हालत चिंताजनक बनी
नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर नौ निवासी बिजेंद्र पाल की पीवीएस रोड पर कुटी चौराहे के समीप न्यू डिलीशियस बेकर्स के नाम से दुकान है। दूसरी दुकान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ध्यानचंद नगर में है। बिजेंद्र के बड़े बेटे आशीष ध्यानचंद नगर की दुकान पर बैठते हैं। जबकि शास्त्रीनगर में मझला बेटा राहुल पाल बैठते हैं।
गुरुवार शाम 4:45 बजे पीवीएस रोड वाली दुकान पर ब्रेजा कार में सवार होकर आए विकास त्यागी और गौरव वर्मा ने पेटीज लेकर खाईं। दूसरी पेटीज मांगने पर राहुल ने पैसे मांग लिए। तभी गुस्से में आए दोनों दुकान से बाहर चले गए। कुछ देर बाद विकास कार से पिस्टल लेकर दुकान में पहुंचे और राहुल के सीने के नीचे बाईं ओर गोली मार दी।
कर्मचारियों ने परिवार की मदद से राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के लोगों ने आरोपितों पर गैंग्सटर की कार्रवाई की मांग की है। गौरव वर्मा का पुराना अपराधिक रिकार्ड मिला है, जबकि विकास त्यागी के भाई का अपराधिक रिकार्ड है।
Latest News
Open