Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY :ARUN MISHRA
मेरठ: महज 350 दिन में टूटी शादी, कार और रुपयों की डिमांड पर पति समेत नौ ससुरालियों पर FIR
04 May 2026, 05:27 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ में एक विवाहिता ने शादी के 350 दिन बाद पति समेत नौ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SZN संवाददाता, मोदीपुरम। दंपती के बीच सात जन्मों के वैवाहिक रिश्ते शीशे की तरह चकनाचूर हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी का विवाद थाना-कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहा है।

ऐसा ही एक मामला कंकरखेड़ा में देखने को मिला, जहां महज 350 दिन ही शादी का बंधन चल पाया और विवाहिता की तहरीर पर पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का नामजद केस दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस अब जांच कर रही है।

महज 350 दिन ही चल सकी शादी

कंकरखेड़ा क्षेत्र में नई गोविंदपुरी निवासी कोमल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 मई 2025 को सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी सुशील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसको प्रताड़ित करने लगे। दहेज के नाम पर तीन लाख रुपये और एक कार की मांग की गई। जब भी पीड़िता विरोध करनी, तभी उसके साथ मारपीट की गई।

शादी के बाद तीन लाख रुपये और कार की कर रहे थे डिमांड़

कई बार मायके वालों ने भी पति और उनके स्वजन को समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। विवाहिता से दो टूक कहा गया कि अगर, घर में रहना है तो दहेज के नाम पर तीन लाख रुपये और कार लानी होगी। आरोप है कि 14 मार्च 2026 को विवाहिता के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिन्होंने बचाया।

नौ पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर पति सुशील, सौलाल, कमलेश, जेठ अनिल, सुनील, सचिन, देवर कपिल, ननंद उषा व सीमा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपितों पर नामजद केस दर्ज है, जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर बवाल, ममता और शुभेंदु आमने-सामने पहुंचे, मतगणना रुकी, बंगाल चुनाव में तनाव चरम पर
May 04, 2026
thumb
बंगाल में बीजेपी की रणनीतिक जीत, पांच प्रमुख नेताओं की टीमवर्क और सटीक प्लानिंग ने ममता बनर्जी का मजबूत किला ढहा दिया
May 04, 2026
thumb
तमिलनाडु चुनाव में बड़ा उलटफेर, कोलाथुर सीट पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को वीएस बाबू ने चौंकाते हुए भारी मतों से हराया
May 04, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तेज होंगी केंद्र योजनाएं, वर्षों से रुकी सुविधाएं अब जनता तक पहुंचाने की तैयारी
May 04, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच वीर दास के बयान पर विवाद, अभिनेता ने खुद को बंगाली न बताकर दी सफाई
May 04, 2026
thumb
केरल में लेफ्ट सरकार का किला ढहा, पिनराई विजयन की सत्ता पर ब्रेक, कांग्रेस गठबंधन की वापसी से बदला सियासी समीकरण
May 04, 2026
thumb
सांसद पप्पू यादव की Z+ सुरक्षा मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पटना हाई कोर्ट को जल्द सुनवाई करने का आदेश
May 04, 2026
thumb
कंगना रनौत ने राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर जताया गुस्सा, फेक न्यूज फैलाने वालों को सुनाई खरी-खोटी
May 04, 2026
thumb
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, रिकॉर्ड मतों से विपक्ष को हराकर रचा नया सियासी इतिहास
May 04, 2026
thumb
मेरठ में भाजपाइयों ने बांटे लड्डू:पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में सरकार बनने पर मनाया जश्न
May 04, 2026