Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:ARUN MISHRA
Meerut: जिला बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने डाले वोट, कचहरी परिसर में दिखा उत्साह
23 Apr 2026, 09:26 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN MEDIA एजेंसी

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी बार जिला बार एसोसिएशन की 2026-27 कार्यकारिणी के लिए 780 मतदाताओं में से 661 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। मतदान सुबह 9.00 बजे से शुरू होकर सायं 5.00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार में हुआ। शुक्रवार यानी आज चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हुआ। वहीं अन्य पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान चुनावी मंडल मोहम्मद सुहेब अहमद, संतोष कुमारी, रामगोपाल वर्मा, विशाल राणा, मनीष कुमार, नियाज मोहम्मद सिद्दीकी एवं अंकित त्यागी की देखरेख में हुआ। मतदान के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजीव त्यागी महामंत्री अमित राणा भी मौजूद रहे।

इन्होंने भी किया मतदान -

जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रधान, पूर्व अध्यक्ष अनिल तोमर, सुरेंद्र ढाका, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, देवेंद्र प्रधान, राजीव त्यागी तथा पूर्व महामंत्री आनंद कश्यप, अमित राणा, विमल तोमर, डॉ. अनिल शर्मा के अलावा प्रवीण मोतला, सतेंद्र वर्मा, वीरेंद्र गोयला, अनिल गौतम, रामपाल सिंह, धीरेंद्र तोमर आदि ने अपने मतों का प्रयोग किया।

तैनात रहा भारी पुलिस बल

- सीओ सिविल लाइन की मौजूदगी में पीएसी की पिकेट व चार थानों की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन, कोतवाली सहित चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मतदान के लिए महात्मा गांधी सभागार में 12 बूथ बनाए गए थे। मतदान के दौरान बीमारी के चलते वरिष्ठ अधिवक्ता सुकुमार जैन, अखिलेश कुमार रस्तोगी व महताब अली का डाक मतदान हुआ। मतदान पत्र सील कर लाइब्रेरी हॉल में पुलिस सुरक्षा में रखे गए हैं। चुनावी मंडल ने बताया कि मतगणना सभी पदों के लिए शुक्रवार को महात्मा गांधी सभागार में सुबह 9.00 बजे से प्रारंभ होकर पूर्ण होने तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
Meerut News: खाना खाकर टहलने निकले दो दोस्तों पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली
April 23, 2026
thumb
जिहादी सुअरों की तरह बच्चे पैदा कर बढ़ा रहे जनसंख्या:मेरठ पहुंची महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समनव्यक डॉ उदिता त्यागी ने मुस्लिमों पर खूब कसा तंज
April 23, 2026
thumb
तमिलनाडु चुनाव में लोकतंत्र के अनोखे रंग, 110 वर्षीय बुजुर्ग ने डाला वोट, रोबोट टीना बना मतदान केंद्रों का आकर्षण
April 23, 2026
thumb
इटावा में अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, गाजीपुर हिंसा, पुलिस कार्रवाई और महिला सुरक्षा मुद्दों पर उठाए सवाल
April 23, 2026
thumb
लखनऊ में सपा प्रमुख से प्रदीप कसाना की मुलाक़ात, संगठन और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
April 23, 2026
thumb
होर्मुज स्ट्रेट पर टोल वसूली से ईरान की पहली कमाई सेंट्रल बैंक में जमा, अमेरिका की आपत्ति के बीच नया आर्थिक मोर्चा
April 23, 2026
thumb
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे का बड़ा बयान, LAC पर एक इंच जमीन न गंवाने का दावा और खुलासे
April 23, 2026
thumb
बॉलीवुड अभिनेता अविनाश तिवारी ने शादी योजना पर खुलासा किया, अरेंज मैरिज टूटने की कहानी और जीवनसाथी पर विचार साझा
April 23, 2026
thumb
योगी सरकार की नई टूरिज्म स्टार्टअप नीति से यूपी में रोजगार के नए अवसर, युवाओं को हॉबिट हाउस जैसे प्रोजेक्ट का तोहफा
April 23, 2026
thumb
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के धमकी भरे ऑडियो से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने सीएम फडणवीस से मांगा जवाब
April 23, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open