Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
13 Jun 2026, 09:33 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ में दो साल पुराने अपहरण के मुकदमे में समझौता कराने के दबाव का आरोप सामने आया है। जागृति विहार निवासी युवक विजय राजपूत ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने उस पर हमला किया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल क्षेत्र में घेरकर हमला करने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, वह अपने एक मित्र के साथ मेडिकल क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने गया था, तभी एक लग्जरी कार में सवार कई लोग वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

अपहरण की कोशिश का आरोप

विजय राजपूत का कहना है कि आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने और आसपास लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित को आशंका है कि यह घटना पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए की गई।

पुराने मुकदमे से जुड़ा विवाद

पीड़ित ने बताया कि करीब दो साल पहले संबंधित पक्ष के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी मामले में समझौते का दबाव लगातार बनाया जा रहा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

परिवार में दहशत, पुलिस से सुरक्षा की मांग

 घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण के प्रयास और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली—जांच जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
होर्मुज में भारतीय नाविकों की मौत पर उठे तीखे सवाल, विशेषज्ञों ने वैश्विक प्रतिक्रिया पर बहस छेड़ी
June 12, 2026
thumb
धर्मस्थल पर बने फन प्वाइंट को लेकर सहारनपुर में बवाल, शुद्धिकरण और गोमूत्र मशीन की चेतावनी
June 12, 2026
thumb
दिल्ली के कोचिंग सेंटरों पर सख्ती की तैयारी, सुरक्षा नियमों के बिना संचालन पर लगेगी रोक
June 12, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
बिग बॉस 20 में फिर दिखेंगे सलमान खान, नए सीजन की तैयारियां तेज, फैंस में बढ़ा उत्साह
June 12, 2026
thumb
डॉन 3 विवाद में बढ़ी मुश्किलें, आमिर की कोशिशें भी रहीं नाकाम, करोड़ों के प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट
June 12, 2026
thumb
ईरान युद्ध रोकने के ट्रंप के दावे पर उठे सवाल, क्या सचमुच थमेगी जंग या फिर नया राजनीतिक दांव?
June 12, 2026
thumb
বর্ষার রূপে সেজেছে সুভাষ সরোবর, উপচে পড়ছে প্রাকৃতিক সৌন্দর্য.
June 12, 2026
thumb
पंजाब चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस के बीच कांग्रेस तलाश रही जीत का नया फार्मूला
June 12, 2026
thumb
धार्मिक टिप्पणी विवाद में ममता घिरीं, कोलकाता में एफआईआर दर्ज होने से बढ़ीं राजनीतिक चुनौतियां
June 12, 2026