Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Meerut News: दूषित पानी से गुजरकर स्कूल जाते हैं छात्र
17 May 2026, 08:42 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

माछरा। क्षेत्र के गांव रछौती में सड़क पर नालियों का गंदा पानी प्राथमिक स्कूल के सामने भरा है, जिससे प्राथमिक स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
रछौती गांव जिसकी आबादी करीब 7000 है ।गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने नालियों का पानी सड़क पर भरा है। जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी जैसे ही इस रास्ते से अपने वाहन से निकले तो यहां का बुरा हाल देख रुक गए। उन्हें ग्रामीणों ने समस्या बताई। उन्होंने मेरठ में डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बलजोरा ने बताया कि तालाब पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर घर बना लिए जिससे हल्की बारिश होने पर भी नालियों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र दिया कि उक्त तालाब को कब्जा मुक्त कराया जा सके जिससे पानी की निकासी सही ढंग से हो सके और सड़क पर पानी न भरे। ग्राम पंचायत सचिव अनीस अहमद ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जों को हटवाने के लिए अधिकारियों से मिलकर प्रयास किया जाएगा।

Latest News

It's before 01:00 IST, so the feed is locked to yesterday. Max 50 items.
thumb
भारत-अमेरिका वार्ता में वीजा मुद्दे पर खुलकर चर्चा, रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर भी सहमति बनी
May 24, 2026
thumb
आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, विभाग में सख्ती बढ़ी
May 24, 2026
thumb
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, आरजेडी छोड़ बीजेपी में शामिल होंगी रितु जायसवाल, चुनावी समीकरणों में हलचल तेज
May 24, 2026
thumb
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का जलवा, 94 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं पास, शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा
May 24, 2026
thumb
कौशांबी हाईवे हादसे में शर्मनाक तस्वीर, घायल तड़पते रहे और भीड़ सड़क पर बिखरी बकरियां लूटने में जुटी रही
May 24, 2026
thumb
होर्मुज जलडमरूमध्य पर नरमी के संकेत, ईरान ने जहाजों की आवाजाही सामान्य करने का दिया बड़ा भरोसा दुनिया राहत में
May 24, 2026
thumb
नमो घाट पर पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या, वाराणसी में बाउंसरों की दबंगई से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठे
May 24, 2026
thumb
कंगना रनौत ने वैजयंती माला का वीडियो साझा कर साधा निशाना, अनन्या पांडे के डांस पर फिर उठे सवाल
May 24, 2026
thumb
व्हाइट हाउस के बाहर 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, ट्रंप सुरक्षित, हमलावर ढेर होने के बाद जांच तेज
May 24, 2026
thumb
व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से दहला वॉशिंगटन, ट्रंप की सुरक्षा बढ़ी, हमलावर की मौत के बाद जांच तेज
May 24, 2026