Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
अस्पताल में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा, शादी से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश
19 Jul 2026, 10:22 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नर्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप है कि नर्स के प्रेमी ने उससे शादी से बचने के लिए आईवी ड्रिप में जहरीला केमिकल डालकर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में नर्स के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली के सर्किल ऑफिसर (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे लोहिया नगर पुलिस स्टेशन को डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि एमसीसी हॉस्पिटल में काम करने वाली एक नर्सिंग स्टाफ सदस्य ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक फोल्ड यूनिट और मैं तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले फफूंद में हुई थी। एक साल पहले उसके पति का निधन हो गया था।


नर्स शादी का दबाव बना रही थी

सीओ ने कहा कि परिजनों ने सुसाइड नोट में मृतका की राइटिंग न होने की बात कही। इसके बाद अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें सहयोगी सुरेश और फरहान अंदर जाते हुए दिखाई दिए। कुछ देर बाद सुरेश ग्लब्स पहनकर कमरे से बाहर आता है। पुलिस ने सुरेश और फरहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सुरेश ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका 5 साल का एक बेटा भी है। 7-8 महीने पहले मृतका से उसकी दोस्ती हो गई थी। नर्स उससे शादी का दबाव बना रही थी।

सुसाइड नोट लिखकर नर्स के पास छोड़ा

सीओ ने बताया कि शनिवार को नर्स ने कमजोरी महसूस होने की बात कही। इस पर सुरेश और फरहान नर्स को ड्रिप चढ़ाने के लिए कमरे में ले गए। यहां ड्रिप के साथ रासायनिक पदार्थ मिलाकर नर्स को लगा दिया, जिससे नर्स की मौत हो गई। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने सुसाइड नोट लिखकर उसके पास में रख दिया।


भाभी की ढाई साल पहले हुई थी शादी

वहीं, नर्स के देवर विक्की ने रविवार को मीडिया को बताया कि उनकी भाभी शनिवार सुबह घर से एमसीसी अस्पताल गई थीं, जहां उनको जहर खिला दिया गया। भाभी नर्स थीं और उनकी ड्यूटी ऑपरेशन थिएटर में रहती थी। भाभी की शादी ढाई साल पहले हुई थी और एक साल पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। नर्स के जेठ रवि ने बताया कि उनके पास फोन आया कि भाभी ने अस्पताल में जहर खा लिया है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो भाभी की मौत हो चुकी थी। हमें जो सुसाइड नोट मिला, उसमें बहू की लिखावट नहीं थी। हत्या की असली वजह पुलिस ही बता पाएगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ में पब्लिक स्कूल संचालक की गुंडागर्दी
July 25, 2026
thumb
প্রশ্নপত্র ফাঁসে কড়া বার্তা প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র দামোদরদাস মোদির.
July 25, 2026
thumb
UP: ‘विवि के हॉस्टलों में होती है ड्रग्स सप्लाई, कुलपतियों को दिखा चुकी हूं तस्वीरें’ मेरठ में बोलीं राज्यपाल
July 23, 2026
thumb
लखनऊ में एक और अग्निकांड, मेरठ प्रशासन अब भी नहीं ले रहा है सबक
July 21, 2026
thumb
UP: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत, बागपत में सदमे में परिवार; नीरव मोदी केस में थे जांच अधिकारी
July 21, 2026
thumb
CDO की कुर्सी, 33 साल पुरानी यादें और आशीर्वाद: मेरठ में UP के मुख्य सचिव एसपी गोयल के भावुक पल
July 20, 2026
thumb
एक ही बैरक में पति की हत्यारन मुस्कान समेत पांच महिलाएं, जेल में कर रहीं भजन-कीर्तन और सिलाई का काम
July 20, 2026
thumb
मेरठ में धोखाधड़ी के मामले में वकील को पकड़ने आई देहरादून पुलिस को कचहरी में बनाया बंधक, कमरे में किया बंद
July 19, 2026
thumb
Meerut: LLRM मेडिकल कॉलेज में बिजली संकट से व्यवस्था चरमराई, 43 ऑपरेशन टले, 54 मरीज किए गए शिफ्ट
July 16, 2026