Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
@SZN MEDIA
बिल न देने पर विवाद, 4 युवक पीटे गए:सुल्तानपुर में होटल में खाना खाने के बाद हंगामा, दो अस्पताल में भर्ती
24 Jun 2026, 05:16 AM Uttar Pradesh - Sultanpur
Reporter : Arun Mishra
Sultanpur

सुल्तानपुर में देर रात रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में खाना खाने के बाद बिल न चुकाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें चार युवकों की पिटाई की गई। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

यह घटना कोतवाली नगर स्थित लक्ष्मी होटल पर हुई। होटल संचालक और स्टाफ के साथ-साथ आसपास के लोगों ने मिलकर धर्मात्मा सिंह और विपिन पाण्डेय सहित उनके दो अन्य साथियों की पिटाई की। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के अनुसार, ये चारों युवक शराब के नशे में धुत थे।

पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए लक्ष्मी होटल के मालिक पूरन पोपटानी और उनके भतीजे हर्षित पोपटानी को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल धर्मात्मा सिंह और विपिन पाण्डेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि उनकी स्थिति सामान्य है।

होटल मालिक पूरन पोपटानी के अनुसार, चारों युवक शराब के नशे में होटल आए और खाना खाया। बिल चुकाने की बात पर विपिन पाण्डेय ने कथित तौर पर अपने नेता अखिलेश तिवारी को फोन कर होटल मालिक से बात करने को कहा। जब होटल मालिक ने बात करने से इनकार कर दिया और पैसे मांगे, तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विपिन पाण्डेय, धर्मात्मा सिंह और उनके साथियों ने उग्र होकर होटल मालिक और कर्मचारियों से मारपीट करने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के लोग और वहां से गुजर रही भीड़ ने इन युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने कोतवाली में भी हुए हंगामे को शांत कराया।

घायल विपिन पाण्डेय भाजपा नेता अखिलेश तिवारी का समर्थक है और उन्हीं के साथ रहता है। अखिलेश तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की नेता बबिता तिवारी के पति हैं। नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
जयपुर में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से कई अहम कड़ियों की जांच तेज हुई
June 23, 2026
thumb
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज, जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर उठे नए सवाल, बढ़ा राजनीतिक दबाव
June 23, 2026
thumb
शादी के सपनों से सजी जिंदगी अचानक थमी, भीषण अग्निकांड में प्रेमी युगल समेत कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
June 23, 2026
thumb
सिंधु विरासत के सहारे नया दावा गढ़ रहा पाकिस्तान, जल अधिकार बहस को इतिहास से जोड़ने की कोशिश तेज
June 23, 2026
thumb
परीक्षा केंद्रों के बाहर छलका दर्द, कुछ मिनटों की देरी ने छीने सपने, फिर उठे नियमों पर सवाल बड़े
June 23, 2026
thumb
सीमा पर बढ़ी स्थिरता की उम्मीदें, उच्चस्तरीय वार्ता के बाद भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक संकेत उभरे
June 23, 2026
thumb
क्षेत्रीय दलों में बढ़ती अंदरूनी चुनौतियां, नेतृत्व बचाने की जंग के बीच संगठनात्मक एकता पर उठे नए सवाल
June 23, 2026
thumb
बंगाल की सियासत में बढ़ी हलचल, संगठनात्मक चुनौती के बीच नेतृत्व मजबूत करने की कवायद ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
June 23, 2026
thumb
शिक्षा सुधारों पर सरकार का बड़ा संदेश, विरोध प्रदर्शनों पर भी तीखा प्रहार; परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का दावा
June 23, 2026
thumb
लॉन्च इवेंट में सवाल पर नाराज हुए रितेश देशमुख, शो से ज्यादा चर्चा में आया उनका तीखा जवाब
June 23, 2026