Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में मार्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला, पूर्व मेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
15 Apr 2026, 10:04 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मेरठ। शहर की पाश डिफेंस काॅलोनी में मार्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला कर दिया। हथौड़े से उनके दोनों घुटनों पर वार किए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व मेजर महेंद्र सिंह समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगानगर की डिफेंस काॅलोनी में रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह रहते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी मार्निंग वाॅक पर निकले थें। सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, सुबह छह बजे वाॅक करते हुए भवन संख्या ए-122 के सामने पहुंचे। तभी सफेद रंग कार में सवार होकर आए दो हमलावर आए। चेहरे पर दोनों ने नकाब लगाया हुआ था। हथौड़ी से दोनों ने घुटनों पर हमला कर दिया।

धमकी दी कि 'मुकदमों में गवाह बनता हैं, तेरा काम तमाम कर देंगे।' शोर मचाने पर आसपास के भवनों से लोग बाहर आए। तब हमलावर मौके से भाग गए। उसके बाद लोगों ने घायल अवस्था में घर पर पहुंचाया। पड़ोसी राजेश त्यागी घायल अवस्था अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि यह हमला डिफेंस कालोनी के अभिनव त्यागी, द सैनिक सहकारी आवास समिति के पूर्व लिपिक सलमान खान निवासी खरखौदा और पूर्व मेजर महेंद्र सिंह निवासी गंगानगर कराया है। सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजेश त्यागी की तरफ से उक्त लोगों के खिलाफ द सैनिक सहकारी आवास समिति में हुए करोड़ों के घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया था, वह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।


उक्त मुकदमे में सुरेंद्र पाल सिंह गवाह हैं। इसी रंजिश के चलते सुरेंद्र पाल सिंह पर हमला किया गया है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपितों पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कार सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
Meerut News: चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े
April 15, 2026
thumb
मेरठ में अधिवक्ता से मारपीट मामला गरमाया:12 दिन में कुर्की कार्रवाई से भड़के व्यापारी, प्रदर्शन किया, SSP ने जांच का आदेश दिया
April 15, 2026
thumb
हापुड़ में सनरूफ से अर्धनग्न स्टंट करने पर युवक पर कार्रवाई, पुलिस ने काटा भारी चालान और दी सख्त चेतावनी
April 15, 2026
thumb
मालदीव में अमेरिकी राजदूत से मुलाकात टली, राष्ट्रपति मुइज्जु का सख्त रुख, कूटनीतिक रिश्तों में बढ़ते तनाव के संकेत
April 15, 2026
thumb
नोएडा में दूसरे दिन भी घरेलू कामगारों का प्रदर्शन जारी, काम बंद कर वेतन बढ़ोतरी की मांग, सोसाइटी के बाहर बढ़ा तनाव
April 15, 2026
thumb
रामायण फिल्म को लेकर यश का बड़ा खुलासा, पहले पार्ट में रणबीर संग नहीं होंगे सीन, रावण का दिखेगा नया रूप
April 15, 2026
thumb
बलूच लिबरेशन आर्मी का पहला समुद्री हमला, पाक कोस्ट गार्ड पर फायरिंग में तीन जवानों की मौत, सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं
April 15, 2026
thumb
दशकों बाद इज़रायल-लेबनान की सीधी वार्ता, रूबियो ने बताया ऐतिहासिक मौका, हिज़्बुल्लाह मुद्दे पर बनी सहमति की उम्मीद
April 15, 2026
thumb
अमेरिका-ईरान वार्ता फिर बेनतीजा, जेडी वेंस बोले भरोसे की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा, परमाणु मुद्दे पर अटका समझौता
April 15, 2026
thumb
राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा पंजाब सरकार ने वापस ली, दिल्ली में नई सुरक्षा व्यवस्था, सियासी रिश्तों में बढ़ती दूरी के संकेत
April 15, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open