Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ में पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान को जिस महिला दरोगा ने गिरफ्तार किया था, उसे सस्पेंड किया गया है। महिला दरोगा से जुड़ा एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर है। सौरभ हत्याकांड के समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थी। इसके बाद उसका ट्रांसफर एसएसपी ऑफिस में किया गया था। अनु को मेरठ में पहली पोस्टिंग रोहटा थाने में मिली थी।
महिला दरोगा से जुड़ी सोशल मीडिया पर तस्वीरें…
यूट्यूबर महिला दरोगा की शिकायत करते हुए बोला- योगीजी वीडियो देखिए
एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा अनु के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत की थी। अपनी बात कहने के लिए उसने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो कहता है-
योगी जी, नमस्ते। यार, आप चाहे कुछ भी कह लो, आप सबसे क्यूटेस्ट पर्सन हैं। योगी जी मेरे सबसे फेवरेट प्राइम मिनिस्टर हैं। मतलब मुंह से गलत निकल गया, बट आप सोचो, मैं सही जा रहा हूं ना। 29 नहीं तो क्या हुआ, 34। फुल सपोर्ट रहेगा सर मेरा।
सर, मैं आपको एक वीडियो दिखाना चाहता था। यह वीडियो देखो। मैं जानता हूं, योगी जी, गलत वीडियो है और आपका गुस्सा बनता है। आप बेसिकली इन सब चीजों में बिल्कुल भी ध्यान-व्यान नहीं देते हो।
यह वीडियो एनी कॉलिस का है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल हैं। इन पर वह रील्स पोस्ट करती हैं। यूट्यूब चैनल पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आते हैं। साथ में QR कोड भी दिखाई देता है। बेसिकली, डोनेशन के लिए। परपज समझ रहे हैं ना आप?
उत्तर प्रदेश की जो यह वर्दी है, इसकी गरिमा का कुछ मैटर-वेटर अगर हो जाए। अब हमारे DGP साहब जो हैं, राजीव कृष्ण जी। मतलब, हमारा देश का सबसे इंपॉर्टेंट राज्य है। वन ऑफ द मोस्ट इंपॉर्टेंट राज्य उत्तर प्रदेश और उसकी पुलिस।
अगर किसी ने देख लिया सर। मैं कह रहा हूं, हरियाणा पुलिस वालों ने देख लिया कि भाई, रात को QR कोड चल रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के। मतलब, अंदर-अंदर व्हाट्सऐप ग्रुप पर खूब मजाक उड़ाते हैं।
आपका रूल्स एंड रेगुलेशन है ना। उनके अगेंस्ट स्टेप लेना चाहिए। पावर है, मतलब मेरे पास है नहीं, इसलिए मैं सब कुछ अलाउ करता हूं।
इंस्टाग्राम पे करिए, यूट्यूब पे भी कीजिए। बस वो क्या है कि वर्दी की थोड़ी सी गरिमा गिर जाती है।
योगी जी, राजीव कृष्ण जी, एक बात बताऊं मैं। एक सीधा सा सर्कुलर, एक नोटिफिकेशन निकाल दो कि पुलिस वाले या जो ब्यूरोक्रेट्स होते हैं ना, जो बड़े पदों पर हैं, जो अच्छे इंपॉर्टेंट, महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
उनको सोशल मीडिया पर इस प्रकार के ड्रामे या सोशल मीडिया पर यह सब करना अलाउड नहीं होना चाहिए।
गलत लगता है। बेइज्जती होती है। आप मानो या ना मानो, गरिमा गिरती है। इज्जत गिरती है।
बाकी बढ़िया योगी जी। बिग फैन।
दरोगा अनु का इंस्ट्राग्राम Ani Colliss नाम से अकाउंट
अनु एक इंस्ट्राग्राम पर एनी कॉलिस नाम से अकाउंट है। इसमें 684 पोस्ट हैं, 1016 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल में सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। साथ ही लिखा- एज ग्रेस माई लव। नीचे यूट्यूब चैनल का लिंक भी लगा है।
नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मुस्कान को अरेस्ट किया
अनु वही महिला दरोगा हैं, जो 2025 के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करके लाई थीं। उस समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसी दौरान चर्चित नीला ड्रम कांड सामने आया था। अनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह मुस्कान के साथ नजर आ रही है।
महिला दरोगा के वीडियो की जांच करेगी पुलिस
पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दरोगा अनु पर कार्रवाई की गई। इसकी विभागीय जांच सीओ कार्यालय की अफसर सौम्या सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस अब दरोगा अनु के वीडियो के रियलिटी चेक के साथ ही इसके सोर्स की पड़ताल करेगी। टीम यह भी पता लगाएगी कि महिला दरोगा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई। इसके अलावा दरोगा अनु की सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी।
एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि महिला दरोगा अनु के मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर जरूरी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
महिला दरोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पद पर रहते हुए इस तरह के वीडियो से जुड़ी गतिविधियां गलत हैं। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।
महिला दरोगा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया गया है। महिला दरोगा का अकाउंट भी डिलीट किया गया है।