Search News
PM Modi in Saharanpur Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून द्रुतमार्ग का उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर में उतरकर डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। अब पीएम वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण कर व डाट काली मंदिर में दर्शन कर देहरादून पहुंचे हैं। सीएम योगी ने जनसभा स्थल पहुंचकर संबोधन शुरू किया।
फिल्मों में काम करने के इच्छुक युवाओं के जेवर में बन रही फिल्म सिटी: मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर में मां शाकंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है और सरसावा में हवाई अड्डा भी बन चुका है। युवाओं के लिए जेवर में फिल्म सिटी विकसित की जा रही है। साथ ही मां शाकंभरी का भव्य कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आस्था की राह और आसान होगी।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग समाज को बांटने और अराजकता फैलाने में विश्वास रखते हैं, वे विकास के बारे में नहीं सोच सकते। जिन्होंने माफिया को संरक्षण दिया, उनसे विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के मॉडल को आर्थिक कॉरिडोर के रूप में देखा जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बारिश के दौरान पहाड़ों से मलबा आने के कारण रास्ता कई बार बंद हो जाता था और यात्रियों को हरिद्वार होते हुए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा देश और प्रदेश: सीएम
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि बाबा साहेब आंबेडकर, वाल्मिकी रविदास और सामाजिक न्याय के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छत और आवश्यक संरचना उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और प्रधानमंत्री के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विजन को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में विकास को गति दे रही है।
क्षेत्रीय उत्पाद और कला को दुनिया के बाजार तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम मिला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर की काष्ठ कला, गुड़ की मिठास, किसानों के उत्पाद और मेरठ के खेल उत्पादों को एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी और दुनिया के बाजार तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम मिल गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बीआर आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं अब बिना छत के नहीं रहेंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार बजट जारी कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारने वाले बाबा साहेब की जयंती है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी जाति, वर्ग और संप्रदाय के लोगों को समान अधिकार देकर स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी का विजन विकसित भारत की आधारशिला है। उनके नेतृत्व में भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को केवल पांच वर्षों में पूरा कर पश्चिम उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था और अब 2026 में यह परियोजना पूरी हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शाकंभरी और जय मां डाट काली मंदिर की पावन धरती पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इस ऐतिहासिक भूमि पर आधुनिक विकास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों को यह महत्वपूर्ण उपहार मिला है। इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक अवसंरचना के अभाव में पहले दिल्ली से देहरादून जाने में चार से छह घंटे तक लग जाते थे और जाम के कारण लोग यात्रा करने से भी हिचकिचाते थे। लेकिन छह लेन वाले इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के बनने से अब यह दूरी मात्र दो से ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे लोगों का समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी।
विकसित भारत की आधारशिला है प्रधानमंत्री का विजन: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का विजन विकसित भारत की आधारशिला है। उनके नेतृत्व में भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को केवल पांच वर्षों में पूरा कर पश्चिम उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था और अब 2026 में यह परियोजना पूरी हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शाकंभरी और जय मां डाट काली मंदिर की पावन धरती पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इस ऐतिहासिक भूमि पर आधुनिक विकास का प्रतीक है।
जनसभा स्थल के मंच से सीएम योगी ने शुूरू किया संबोधन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे आधुनिक विकास का उत्कृष्ट मॉडल है। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से देहरादनू के बीच करीब 210 किलोमीटर की दूरी अब मात्र दो से ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी।
सीएम योगी जनसभा मंच पर पहुंचे, डिप्टी सीएम का संबोधन शुरू
पीएम मोदी जहां दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे के उद्घाटन के लिए देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं सीएम योगी सहारनपुर के बिहारीगढ़ में बनाए गए जनसभा स्थल पर जनसभा स्थल पहुंचे। यहां उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद हैं। बारी बारी से सभी दिग्गज जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपना संबोधन शुरू किया।
इस दौरान मंच पर मौजूद नेता पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर से वर्चुअल माध्यम से सहभाग कर रहे हैं।
डाट काली मंदिर में दर्शन कर देहरादून के लिए रवाना हुए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के पास स्थित जय मां डाट काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ थी उनके साथ मौजूद रहे। यहां परियोजना संबंधी निरीक्षण करने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद छात्राओं द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को कुछ देर के लिए सराहा। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से दिल्लरी और देहरादून के बीच यात्रा का समय लगभग 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा।
रोड शो के बाद पीएम मोदी ने किया वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के एलिवेटेड हिस्से पर बनाए गए वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जल्द ही देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Latest News
Open