Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
11 Apr 2026, 02:02 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

 मेरठ, कारोबारी की नाबालिग बेटी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने कहना है कि छात्रा को कक्षा 12 में कम नंबर आने का डर सता रहा था। किशोरी ने इस सत्र में 11वीं कक्षा पास की थी। कक्षा 12 में आने के बाद उसके मन में अच्छे अंक न आने का डर बैठा गया था।

उसका कहना था कि अच्छे नंबर नहीं आए तो अच्छे कालेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। इससे भयभीत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। किशोरी के मोबाइल से भी पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

भावनपुर थाने के जय भीम नगर में कुंवरपाल रहते हैं। उनकी फैन बाक्स बनाने की फैक्ट्री है। कुंवरपाल के पास दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 16 वर्षीय खुशी ने इस साल 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खुशी घर पर थी। पिता सुबह ही फैक्ट्री चले गए थे। छोटे भाई और बहन स्कूल गए थे।

मां घर से कुछ ही दूरी पर बाजार में सब्जी लेने चली गई। करीब एक बजे सब्जी लेकर लौटी। तब खुशी दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। खुशी को फंदे से उतारने के बाद स्वजन न्यूटिमा अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के कुछ ही देर में डाक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से ही भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। भावनपुर थाना प्रभारी को गहनता से जांच करने के आदेश दिए है।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सुलतानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला:बहुजन अधिकार सेना ने NHRC से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
April 11, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले पर ED का शिकंजा, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी तेज
April 11, 2026
thumb
मोरबी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दूसरी पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
April 11, 2026
thumb
जंग के तनाव में अमेरिकी सैनिकों ने पी डाली 9.5 लाख गैलन कॉफी, आंकड़े सुन दुनिया हैरान, पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा
April 11, 2026
thumb
इस्लामाबाद बना हाई-सिक्योरिटी किला, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले रेड जोन सील, हर सड़क पर कमांडो और कड़े इंतजाम
April 11, 2026
thumb
धुरंधर फिल्म के बाद ‘ल्यारी’ बना ट्रेंड, पाकिस्तान नहीं भारत में भी मौजूद, कच्छ के रण में छिपा अनोखा प्राकृतिक नजारा
April 11, 2026
thumb
कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष तेज, 35 विधायक दिल्ली पहुंचकर हाईकमान पर मंत्री पद के लिए दबाव बनाने तैयार
April 11, 2026
thumb
पटना में फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर 15 किलो सोना लूटने का खुलासा, डेढ़ साल की रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम
April 11, 2026
thumb
रोहतास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
April 11, 2026
thumb
दिल्ली में शराब खरीदना बना चुनौती, भीड़, अव्यवस्था और पसंदीदा ब्रांड की कमी से उपभोक्ता परेशान, सिस्टम पर उठे सवाल
April 11, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open