Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REORT BY: KIRTI
गर्भवती विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलसी:पति से विवाद के बाद मेरठ रेफर, हालत गंभीर
19 Apr 2026, 09:39 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मवाना थाना क्षेत्र के बहोड़पुर गांव में रविवार दोपहर एक गर्भवती विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति से फोन पर उसकी कहासुनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, फलावदा थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी 28 वर्षीय मुस्कान का निकाह लगभग चार साल पहले बहोड़पुर निवासी अब्दुल से हुआ था। अब्दुल दिल्ली में हेयर ड्रेसर का काम करता है।

बताया गया है कि शनिवार शाम फोन पर बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय परिजनों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया था।

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुस्कान के कमरे से अचानक चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह आग की लपटों में घिरी हुई थी। परिजनों ने तुरंत आग बुझाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। मुस्कान गर्भवती है और उसकी एक तीन वर्षीय बेटी भी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना एक हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
गर्गी कॉलेज में जबरन प्रवेश पर बवाल, छात्राओं ने आर्यन मान का किया कड़ा विरोध
April 19, 2026
thumb
मेरठ में टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत:परिजन बोले- टीका लगाने के बाद बुखार आया, डॉक्टर ने सिरप की जगह गलत टेबलेट दे दी
April 19, 2026
thumb
Meerut: जानी में कन्फेक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने की वारदात, दुकान में लहूलुहान मिला शव
April 19, 2026
thumb
भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
April 19, 2026
thumb
LPG संकट और छुट्टियों के बीच Surat के Udhna Railway Station पर उमड़ी भीड़, भगदड़ जैसे हालात में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
April 19, 2026
thumb
गाजियाबाद के लोनी में B. R. Ambedkar की प्रतिमा तोड़े जाने से बवाल, सड़क जाम और भारी पुलिस तैनाती से हालात तनावपूर्ण
April 19, 2026
thumb
दिल्ली हाई कोर्ट में आज फिर पेश होंगे Arvind Kejriwal, CBI हलफनामे पर जवाब दर्ज कराने की मांग से बढ़ेगा सियासी और कानूनी तनाव
April 19, 2026
thumb
अमेरिका से लौटकर भारतीय टेक प्रोफेशनल ने बताया सैलरी सच, बोलीं भारत में कमाई ‘पॉकेट मनी’ जैसी लगती है
April 19, 2026
thumb
सीजफायर के बाद नई कूटनीतिक पहल, अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारी, इस्लामाबाद में बढ़ी हलचल
April 19, 2026
thumb
आर्थिक संकट से जूझते हिमाचल में बड़ा कदम, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वेतन कटौती लागू कर दी सख्त मिसाल
April 19, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open