Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ में रविवार सुबह 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे को टीका लगाया था। टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आया था।
इसे ठीक करने के लिए डॉक्टर ने बच्चे को ओरल मेडिसन की जगह टेबलेट खिला दी। उस गलत टेबलेट के कारण बच्चे की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरा मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर गांव का है।
टीका लगाने के बाद आया बुखार
दायमपुर गांव के रहने वाले ब्रजपाल मैकेनिक का काम करते हैं। ब्रजपाल की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसके 2 साल की एक बेटी वैष्णवी है। वहीं, 3 महीने पहले घर में एक बेटे का जन्म हुआ था।
शनिवार को बच्चे को रेगुलर टीकाकरण के तहत टीका लगना था। गांव की एएनएम रूपा चौधरी ने घर आकर बच्चे को टीका लगा दिया। टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार से बचाने के लिए ओरल दवा दी जाती है।
एएनएम ने ओरल की जगह टेबलेट
ब्रजपाल का आरोप है- एएनएम रूपा चौधरी ने उसके बच्चे को ओरल की जगह टेबलेट दे दी। इस टेबलेट को बच्चा सही से खा नहीं पाया। जब हमने एएनएम से ओरल सिरप मांगा तो उसने कहा कि आज सिरप खत्म हो गया है।
कुल तीन डोज थी, जो पहले के तीन बच्चों को बंट गई है। इसलिए अब ओरल दवा नहीं है। गोली देनी पड़ेगी। बात मानकर ब्रजपाल उसकी पत्नी ने वो गोली बच्चे को दे दी।
दूध की उल्टी के बाद दम तोड़ा
ब्रजपाल के जीजा अनिल का आरोप है- बच्चा शाम सात बजे तक ठीक था। हमने बच्चे को शाम सात बजे देखा वो सही था। लेकिन देर रात अचानक उसे तेज बुखार चढ़ा। सुबह 5 बजे के करीब अचानक बच्चे को दूध की उल्टी हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
सुबह जब बच्चे ने उल्टी की उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। इसके बाद आनन-फानन में जब तक डॉक्टर बुलाते बच्चे ने दम तोड़ दिया। तीन महीने के नवजात की मौत से अचानक घरवाले गुस्सा गए और शव रखकर हंगामा कर दिया।
सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने पूरा मामला समझकर परिजनों को शांत कराया है। वहीं, घरवालों ने अब कहा है कि वो कोई एक्शन नहीं चाहते हैं। वहीं एएनएम रूपा चौधरी इस घटना के बाद से फरार है।
बच्ची की मां शिखा ने बताया कि शनिवार दोपहर को बेटे को पहला टीका लगा था। टीका लगवाने के बाद डाॅक्टर ने सही दवा नहीं दी। सुबह बच्चे को उल्टी हुई उसके बाद वो सोता ही रह गय
ा।
Latest News
Open