Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
क्या है भुवनेश्वर की 'वोबली सीम', जिसके मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
03 Jun 2026, 07:57 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN MEDIA, मेरठ। आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने अपनी धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी 'भुवी' के इस बेहतरीन प्रदर्शन से खासे प्रभावित हैं। 

उन्होंने आपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर की गेंदबाजी शैली का तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह समझाया है कि आखिर इस साल उनकी सफलता के पीछे क्या रहस्य छिपा है। सचिन तेंदुलकर के अनुसार, पिछले सीजन तक भुवनेश्वर कुमार अपनी लंबी और शानदार आउटस्विंग और इनस्विंग के लिए जाने जाते थे।

मास्टर ब्लास्टर ने बताया कि जब कोई गेंदबाज पारंपरिक स्विंग का प्रयास करता है, तो आउटस्विंग के लिए गेंद की सीम पहली या दूसरी स्लिप की ओर इशारा करती है, जबकि इनस्विंग के लिए यह राइट-हैंडर बल्लेबाज के लेग स्लिप की ओर होती है। इस प्रक्रिया में गेंदबाज की कलाई की स्थिति भी साफ तौर पर बदल जाती है, जिसे बल्लेबाज आसानी से पढ़ लेते हैं।

सचिन ने गौर किया कि इस सीजन में भुवनेश्वर ने एक नई कला विकसित की है। उन्होंने जानबूझकर अपनी गेंदबाजी को जितना संभव हो सके 'सीधा' रखने का फैसला किया है। अब उनकी सीम एक दिशा में होने के बजाय 'वोबली' (डगमगाती या लहराती हुई) आ रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सचिन इस नई तकनीक की तारीफ करते हुए बताते हैं कि जब गेंद 'वोबली सीम' के साथ आती है, तो बल्लेबाजों के लिए यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि टप्पा खाने के बाद गेंद बाहर जाएगी, अंदर आएगी या फिर बिल्कुल सीधी रहेगी। क्योंकि कलाई से मिलने वाला सिग्नल अब कम हो गया है, इसलिए बल्लेबाज गेंद की दिशा को जल्दी भांप नहीं पाते।

सचिन तेंदुलकर भुवनेश्वर की इस रणनीतिक समझ और सटीकता से बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि भुवी ने इस सीजन शानदार एक्यूरेसी के साथ गेंदबाजी की है। वे लगातार आफ स्टंप या अधिकतम चौथे स्टंप की बेहद कसी हुई लाइन पर गेंद डाल रहे हैं, जहां से उनकी वोबली सीम अपना जादू दिखाती है।

सचिन के शब्दों में भुवनेश्वर के लिए गहरी प्रशंसा झलकती है। उन्होंने इस नए बदलाव को ही भुवी का 'सक्सेस मंत्र' करार दिया है। सचिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इस सीजन 'बेहद शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अंत में 'वेल डन भुवी' कहकर उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को सलाम किया।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
होर्मुज में भारतीय नाविकों की मौत पर उठे तीखे सवाल, विशेषज्ञों ने वैश्विक प्रतिक्रिया पर बहस छेड़ी
June 12, 2026
thumb
धर्मस्थल पर बने फन प्वाइंट को लेकर सहारनपुर में बवाल, शुद्धिकरण और गोमूत्र मशीन की चेतावनी
June 12, 2026
thumb
दिल्ली के कोचिंग सेंटरों पर सख्ती की तैयारी, सुरक्षा नियमों के बिना संचालन पर लगेगी रोक
June 12, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
बिग बॉस 20 में फिर दिखेंगे सलमान खान, नए सीजन की तैयारियां तेज, फैंस में बढ़ा उत्साह
June 12, 2026
thumb
डॉन 3 विवाद में बढ़ी मुश्किलें, आमिर की कोशिशें भी रहीं नाकाम, करोड़ों के प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट
June 12, 2026
thumb
ईरान युद्ध रोकने के ट्रंप के दावे पर उठे सवाल, क्या सचमुच थमेगी जंग या फिर नया राजनीतिक दांव?
June 12, 2026
thumb
বর্ষার রূপে সেজেছে সুভাষ সরোবর, উপচে পড়ছে প্রাকৃতিক সৌন্দর্য.
June 12, 2026
thumb
पंजाब चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस के बीच कांग्रेस तलाश रही जीत का नया फार्मूला
June 12, 2026