Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जानलेवा स्टंट, चलती कारों से हवा में नोट उड़ाते दिखे युवक, ट्रैफिक पुलिस ने दिया तगड़ा झटका
18 Apr 2026, 06:13 PM Uttar Pradesh - Baghpat
Reporter : Arun Mishra
Baghpat

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती कारों में खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कारों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग करते नजर आए. इन युवकों ने पैसे की बौछार भी की. अब पुलिस ने उन्हें सबक सिखाया है.

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती कारों में खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवक तेज रफ्तार कारों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग करते नजर आए. हैरानी की बात ये है कि चलती कारों से युवकों ने पैसे की बौछार भी की, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ गई.

स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक अपनी जान और दूसरों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं. यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दो कारों का दो-दो हजार रुपए का चालान

बरातियों ने दौड़ती हुई कारों की खिड़कियों पर खड़े होकर रुपए उड़ाए. वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने चार में से दो कारों का दो-दो हजार रुपए का चालान किया है. यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि वीडियो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का बड़ौत क्षेत्र में बनाया गया है. युवक किसी बरात में जा रहे हैं. 

क्या बोले यातायात प्रभारी निरीक्षक?

यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि नंबर के आधार पर एक कार मोहम्मद शमशाद निवासी डोगरिया रोड कोडिया जनपद दुर्ग (छत्तीसगढ़) व दूसरी कार आबिद निवासी गली नंबर-1 बरखा तिराहा वार्ड नंबर-5 बागपत के नाम पंजीकृत है. दोनों कारों का दो-दो हजार रुपये का चालान किया गया है. अन्य दो कारों के नंबर का पता नहीं चल पाया है. 

छह हजार रुपए का गाड़ी का चालान

एक दिन पहले ही दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर थार से युवक ने स्टंट किया था. जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छह हजार रुपए का गाड़ी का चालान किया था. इससे पहले भी स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है.

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए SZNMEDIA से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें SZNMEDIA.IN और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मुस्कान-साहिल की पेशी दूसरी बार टली:मेरठ में वकीलों ने स्ट्राइक के चलते हंगामा किया, अब 21 अप्रैल को सुनवाई की डेट मिली
April 18, 2026
thumb
महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बीजेपी ने भी पलटवार कर बढ़ाया विवाद
April 18, 2026
thumb
होर्मुज में बढ़ा तनाव, दो जहाजों पर फायरिंग के बाद ईरान का सख्त ऐलान, बिना अनुमति कोई प्रवेश नहीं
April 18, 2026
thumb
शारदा रोड पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में आईं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
April 18, 2026
thumb
बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत को Z श्रेणी मिलने से सियासत गरमाई
April 18, 2026
thumb
टोपी से इनकार और भगवा गमछा स्वीकार, सम्राट चौधरी के संकेतों ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ी
April 18, 2026
thumb
टेक सेक्टर में फिर छंटनी की लहर, मेटा 16 हजार कर्मचारियों को निकालेगी, AI फोकस के चलते बड़ा फैसला
April 18, 2026
thumb
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई रफ्तार, ग्रामीण विकास के लिए कई अहम योजनाएं मंजूर
April 18, 2026
thumb
दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, IED साजिश नाकाम, चार संदिग्ध गिरफ्तार
April 18, 2026
thumb
क्यूबा के तट पर अमेरिकी ड्रोन की रहस्यमयी उड़ान, क्या शुरू होगा नया ऑपरेशन, बढ़ा वैश्विक तनाव और निगरानी
April 18, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open