Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:ARUN MISHRA
मुस्कान-साहिल की पेशी दूसरी बार टली:मेरठ में वकीलों ने स्ट्राइक के चलते हंगामा किया, अब 21 अप्रैल को सुनवाई की डेट मिली
18 Apr 2026, 07:43 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम सौरभ हत्याकांड में आरोपित सौरभ की पत्नी मुस्कान, प्रेमी साहिल शनिवार को भी कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रख सके हैं। उनकी सुनवाई फिलहाल टल गई है। सुनवाई की अगली तारीख 21 अप्रैल लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को मेरठ कचहरी में वकीलों की हड़ताल रहती है। हड़ताल के दिन कामकाज नहीं होता। ऐसे में मुस्कान-साहिल को सुनवाई के लिए कोर्ट में बुलाया जाना था। इसका वकीलों ने विरोध कर दिया। कहा कि काम नहीं होगा, फिलहाल सुनवाई टाल दी गई है।

ब्लू ड्रम चर्चित केस में अब 313 की कार्रवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की पहली तारीख 15 अप्रैल थी लेकिन विशेष कारणों से उस तारीख पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसलिए अगली तारीख 18 अप्रैल लगी थी। इसमें दोनों अपना पक्ष रखना था

22 गवाहों की गवाही पूरी

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ की हत्या मामले में 22 गवाहों की गवाहियां अदालत में हो चुकी है। इन गवाहियों के बाद एविडेंस क्लोज हो चुके हैं। अब 313 की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी और कोर्ट इस हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाएगी।।

खुद पर लगे आरोपों पर जवाब देंगे मुस्कान-साहिल

जिन 22 गवाहों ने अब तक अदालत में गवाही दी है उसमें मुस्कान-साहिल पर तमाम आरोप लगे हैं। जो बताते हैं कि सौरभ की हत्या मुस्कान-साहिल ने मिलकर की थी। 22 गवाहों की गवाहियों के आधार पर दोनों से लगभग 15-20 सवाल पूछे जाने है। जिसका इन्हें जबाव देना पड़ेगा।

दोनों को सभी आरोपों को गलत साबित करना होगा। अगर मुस्कान-साहिल अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित नहीं कर पाए तो उनको सजा होना तय है। कोर्ट दोनों से सवाल पूछेगा। लगभग 1-2 घंटे तक ये प्रक्रिया चलेगी।

ऑनलाइन होगी पेशी

313 की प्रक्रिया में आरोपित को खुद कोर्ट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ता है। लेकिन मुस्कान-साहिल की सुरक्षा को देखते हुए उनको ऑनलाइन जोड़कर वीसी के जरिए सुनवाई कराना तय हुआ है। दोनों पर पिछली बार वकीलों ने कचहरी में हमला कर दिया था।

डिलीवरी के दौरान भी मेडिकल अस्पताल में मुस्कान के पीछे भीड़ पड़ गई थी। दोनों की सुरक्षा के मद़देनजर उन्हें जेल से ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई करना तय हुआ था।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की ‘खालसा हेल्प फाउंडेशन’ के सेवा कार्यों की सराहना, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान को किया सम्मानित
April 18, 2026
thumb
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जानलेवा स्टंट, चलती कारों से हवा में नोट उड़ाते दिखे युवक, ट्रैफिक पुलिस ने दिया तगड़ा झटका
April 18, 2026
thumb
महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बीजेपी ने भी पलटवार कर बढ़ाया विवाद
April 18, 2026
thumb
होर्मुज में बढ़ा तनाव, दो जहाजों पर फायरिंग के बाद ईरान का सख्त ऐलान, बिना अनुमति कोई प्रवेश नहीं
April 18, 2026
thumb
शारदा रोड पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में आईं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
April 18, 2026
thumb
बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत को Z श्रेणी मिलने से सियासत गरमाई
April 18, 2026
thumb
टोपी से इनकार और भगवा गमछा स्वीकार, सम्राट चौधरी के संकेतों ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ी
April 18, 2026
thumb
टेक सेक्टर में फिर छंटनी की लहर, मेटा 16 हजार कर्मचारियों को निकालेगी, AI फोकस के चलते बड़ा फैसला
April 18, 2026
thumb
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई रफ्तार, ग्रामीण विकास के लिए कई अहम योजनाएं मंजूर
April 18, 2026
thumb
दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, IED साजिश नाकाम, चार संदिग्ध गिरफ्तार
April 18, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open