Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN RALHI
मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल
13 Apr 2026, 01:00 AM Uttar Pradesh - Mathura
Reporter : Arun Mishra
Mathura

नोएडा से बिहार जा रही एक स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील के पास पलट गई। इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संवाद सूत्र, SZN MEDIA, मथुरा। नोएडा से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस नौहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के समीप रविवार शाम साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 70 यात्री सवार थे।

हादसा होते ही बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर एक घंटे में यातायात सुचारू कराया। बस के चालक और परिचालक फरार हैं। बताया जा रहा है कि चालक बोतल में शराब भरकर सेवन कर रहा था। इससे बस अनियंत्रित हुई है।

रविवार को नोएडा से 70 मजदूरों को लेकर एक स्लीपर कोच बस बिहार के दरभंगा जिले में जा रही थी। शाम साढ़े सात बजे नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 76 के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

हाईवे का यातायात रुकने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री सीटों और स्लीपर बर्थ के बीच फंस गए, जबकि कुछ के ऊपर सामान गिर गया। बच्चों और महिलाओं की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े।

ग्रामीणों ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस के साथ छह 108 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।


कई घायल दर्द से कराहते रहे। हादसे में महिलाएं, बच्चों समेत 40 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने एंबुलेंसों की मदद से घायलों को नौहझील और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। गंभीर घायल होने पर 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कुछ यात्रियों का कहना है कि बस चालक बोतल में भरकर शराब का सेवन कर रहा था।

इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक फरार हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से रात साढ़े आठ बजे क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर किनारे किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।


नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की वजह सामने आ रही है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।


ये हुए घायल

मधुबनी की नीलम, पार्वती, अंजलि, आयुष, सपना, सोनी, मोनिका, शांति कुमारी, सुभाष, राधिका, सीता, गायत्री, संतोषी, अनीता, पिंकी, वैष्णवी सोजन, रामकृपाल झा, सचिन, रोहित, सुरेंद्र राय, सुनील, मुजफ्फरपुर की आरती, रीना, सावित्री, पूर्णिया निवासी रूबी, रीतू, जयंती, सोनू, कुंवर कुमार, ब्रज कुमार आदि घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
रामजन्मभूमि परिसर के वैकल्पिक गर्भगृह में प्रज्वलित हुई अखंड ज्योति, मंदिर निर्माण से पहले विराजमान थे रामलला
April 13, 2026
thumb
ওয়ার্ড ৩৫-এ বিজেপির জনসভায় ভিড়, উঠল একাধিক ইস্যু
April 13, 2026
thumb
ওয়ার্ড ৩৫-এ বিজেপির জনসভায় ভিড়, উঠল একাধিক ইস্যু
April 13, 2026
thumb
सीसीएसयू: अब बीए, बीएससी और बीकॉम के हर छात्र को पढ़ना होगा एआई, इतने अंकों का होगा पेपर
April 13, 2026
thumb
Sultanpur Cyber ​​Crime: महिला का अकाउंट हैक कर अश्लील पोस्ट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
April 13, 2026
thumb
मेरठ में 25 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार:लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
April 13, 2026
thumb
सोमवार को तय होगा किसका कितना सेटबैक... लखनऊ से आ रहे प्लानिंग हेड
April 12, 2026
thumb
Ghaziabad: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को भरतपुर में फेंककर भागे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर
April 12, 2026
thumb
Jaunpur News: प्रेमी को जेल से रिहा कर शादी कराने की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, 2 घंटे मची रही खलबली
April 12, 2026
thumb
CCSU की Black list में 147 नाम, बहुत से छात्र बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत...भाकियू आंबेडकर के अध्यक्ष भी काली सूची में
April 12, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open