Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित वैकल्पिक गर्भगृह में शनिवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। यह ज्योति अब आजीवन जलती रहेगी।
SZN संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह में शनिवार को सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। यह अखंड ज्योति अब आजीवन जलती रहेगी। इससे पहले अखंड ज्योति के सम्मुख श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात इसे प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, कार्यदायी एजेंसी एलएंडटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता, टीसीई के परियोजना निदेशक विनोद कुमार शुक्ल, ट्रस्ट के अभियंता जगदीश आफले, ट्रस्ट से जुड़े सेवानिवृत्त होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय, भोलेंद्र सहित सभी कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारी, अभियंता व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
एलएंडटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि वैकल्पिक गर्भगृह में ट्रस्ट की ओर से अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई गई है। इसे एक स्टैंड पर फिट किया गया है और विद्युत संचालित है।
बता दें कि ट्रस्ट ने उसी स्थल पर वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण कराया है, जहां पर मंदिर निर्माण के शुभारंभ के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का अपने हाथों से 25 मार्च 2020 को प्रतिष्ठित किया था। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने तक रामलला यहीं विराजमान रहे थे।
Latest News
Open