Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
UP: प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम बदले
20 Apr 2026, 08:05 AM Uttar Pradesh - Lucknow
Reporter : Arun Mishra
Lucknow

शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गयाहै। 

प्रदेश सरकार ने देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गयाहै।


विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है

प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएसआशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।

लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।


झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन, श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है।


 सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं, सौम्या पांडे अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।

 




ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
गर्गी कॉलेज में जबरन प्रवेश पर बवाल, छात्राओं ने आर्यन मान का किया कड़ा विरोध
April 19, 2026
thumb
गर्भवती विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलसी:पति से विवाद के बाद मेरठ रेफर, हालत गंभीर
April 19, 2026
thumb
मेरठ में टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत:परिजन बोले- टीका लगाने के बाद बुखार आया, डॉक्टर ने सिरप की जगह गलत टेबलेट दे दी
April 19, 2026
thumb
Meerut: जानी में कन्फेक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने की वारदात, दुकान में लहूलुहान मिला शव
April 19, 2026
thumb
भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
April 19, 2026
thumb
LPG संकट और छुट्टियों के बीच Surat के Udhna Railway Station पर उमड़ी भीड़, भगदड़ जैसे हालात में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
April 19, 2026
thumb
गाजियाबाद के लोनी में B. R. Ambedkar की प्रतिमा तोड़े जाने से बवाल, सड़क जाम और भारी पुलिस तैनाती से हालात तनावपूर्ण
April 19, 2026
thumb
दिल्ली हाई कोर्ट में आज फिर पेश होंगे Arvind Kejriwal, CBI हलफनामे पर जवाब दर्ज कराने की मांग से बढ़ेगा सियासी और कानूनी तनाव
April 19, 2026
thumb
अमेरिका से लौटकर भारतीय टेक प्रोफेशनल ने बताया सैलरी सच, बोलीं भारत में कमाई ‘पॉकेट मनी’ जैसी लगती है
April 19, 2026
thumb
सीजफायर के बाद नई कूटनीतिक पहल, अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारी, इस्लामाबाद में बढ़ी हलचल
April 19, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open