Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
SPORT DESK, SZN MEDIA
इकाना स्टेडियम में फिर दिखेगा रोहित-कोहली का दम, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा वनडे मुकाबला
05 Mar 2026, 08:55 AM Uttar Pradesh - Lucknow
Reporter : Arun Mishra
Lucknow

बीसीसीआई ने भारत-अफगानिस्तान दौरे का कार्यक्रम घोषित किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

लखनऊ, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भारत दौरे को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम घोषित किया। दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मुकाबले की सीरीज प्रस्तावित है। वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इसके तहत वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की मेजबानी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को मिली, जहां 17 जून को टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टक्कर होगी। ऐसे में सूबे के क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की खतरनाक यार्कर का लुत्फ उठा सकेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला और दूसरा चेन्नई में खेला जाएगा।

पिछले साल रद हो गया था भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे

इकाना स्टेडियम में पिछले साल 17 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला धुंध एवं घने कोहरे के कारण रद हो गया था। कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से कम थी। यह मैच शुरू भी नहीं हो पाया था। ऐसे में इस मुकाबले का खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार होगा।

बेशक, अफगानिस्तान वनडे की दिग्गज टीमों में नहीं है, लेकिन उसके पास राशिद खान, इब्राहिम एवं रहमत खान समेत कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके प्रशंसक दुनियाभर में हैं। भारत और खासकर लखनऊ में अफगान क्रिकेटरों के प्रशंसकों की संख्या अच्छी खासी मानी जाती है। इसलिे कहा जाता है कि अफगानिस्तान क्रिकेटरों के लिए लखनऊ दूसरे घर जैसा है।

इकाना में पहली बार भिड़ेंगे भारत व अफगानिस्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के समापन के तुरंत बाद अफगानिस्तान का भारत दौरा शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिनमें से तीन में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच टाई हुआ है।

वैसे तो इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का घरेलू मैदान रहा है, जहां टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज खेल चुकी है, लेकिन यह पहला अवसर होगा, जब लखनऊ में किसी वनडे मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें भिड़ेंगी।

हालांकि, कई मौकों पर अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है। अफगानिस्तान की टीम, जो टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी, अब अपने नए कोच रिचर्ड पायबस के साथ भारत के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज के जरिए वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू करेगी।

उत्तर प्रदेश को एक और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी मिलना प्रसन्नता का विषय है। भारत-अफगानिस्तान मैच का आयोजन राज्य में क्रिकेट गतिविधियों के निरंतर विस्तार को दर्शाता है। हाल के वर्षों में बड़े टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी के अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जाएंगी और दर्शकों को एक बेहतरीन क्रिकेट मैच फिर से देखने को मिलेगा।

-राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष, बीसीसीआई

ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
हीर रांझा में सारा अर्जुन की कास्टिंग की खबरों पर विराम कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा अभी नहीं साइन की नई फिल्म
March 07, 2026
thumb
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति लागू, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर
March 07, 2026
thumb
पूर्व आईपीएल क्रिकेटर कामरान खान के ईरान-इजरायल युद्ध पर बयान से विवाद कहा 24 घंटे में इजरायल खत्म कर देगा ईरान
March 07, 2026
thumb
टटीरी गाने के विवादित बोलों पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी कहा हरियाणा की पहचान को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं
March 07, 2026
thumb
उत्तर प्रदेश मतदाता सूची अपडेट में बड़ा रिकॉर्ड 86 लाख नए आवेदन आए महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक
March 07, 2026
thumb
यूपीएससी परिणाम में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा का दावा एक ही रोल नंबर से उठा बड़ा विवाद
March 07, 2026
thumb
एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों पर चर्चा तेज, सरकार ने फिलहाल ईंधन दरें बढ़ाने की संभावना से किया इनकार
March 07, 2026
thumb
संथाल सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई नाराजगी कहा छोटा स्थल होने से कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके
March 07, 2026
thumb
ड्रोन हमलों और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच इराक के तेल क्षेत्रों से विदेशी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान कुवैत भेजना शुरू
March 07, 2026
thumb
धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज रणवीर सिंह का हिंसक अवतार और यलीना के बंदूक उठाने वाले सीन ने बढ़ाई उत्सुकता
March 07, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open