Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
कॉमेडियन सुनील पाल खुद के अपहरण के मामले में किडनैपर्स की पहचान करने मेरठ पहुंचे। उन्होंने सोमवार को कोर्ट में 2 आरोपियों की पहचान की। सुनील ने कहा कि किडनैपिंग की वारदात के बाद से मैं बहुत डरा हुआ हूं। अब तो बाहर निकलने में भी डर लगता है।
सुनील पाल ने कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया को बताया कि बीते एक साल से वे काफी टेंशन में हैं। उनका 10 किलो वजन कम हो गया है। अब तो मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो उसे भी वह शक की नजर से देखते हैं।
दोस्त को फोन करके बाहर जाते हैं सुनील पाल
सुनील पाल ने कहा- वह शहर के भीतर भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अब वह कहीं भी अकेले नहीं जाते। कहीं भी जाना होता है तो पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करते हैं। कहां जाना है, उन्हें पूरी जानकारी देते हैं। जिस गाड़ी से जा रहे हैं, उसकी फोटो और नंबर तक अपने दोस्त को पहले वॉट्सएप करते हैं।
अब पूरा मामला पढ़िए…
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का दिसंबर 2024 में मेरठ में अपहरण कर लिया गया था। उनसे 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। सुनील को हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने बुलाकर नेशनल हाईवे 58 से अपहरण किया गया। उन्हें 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था।
20 लाख की फिरौती, 8 लाख में डील हुई
बदमाशों ने सुनील पाल को अगवा करने के बाद 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन बाद में यह रकम आठ लाख में तय हुई। बदमाशों को यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई थी।
बदमाशों ने सुनील पाल को डरा धमका कर फिरौती की रकम वसूली। उनके चंगुल से छूटने के बाद सुनील पाल सीधे मुंबई पहुंचे। फिर वहां परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी जो बाद में मेरठ ट्रांसफर कर दी गई थी।.
मुठभेड़ के बाद दबोचा गया था बदमाश
सुनील पाल के किडनैपिंग केस का मामला लखनऊ तक पहुंचा थी। इसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। पूरी प्लानिंग बिजनौर में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, 2 लाख रुपए नकद और मोबाइल भी बरामद किया गया था। मुख्य आरोपी अर्जुन करणवाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस केस में सभी 10 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।
Latest News
Open