Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमित मरिंडा और वंश चौधरी की कोर्ट में हुई पेशी, बेंगलुरु की जेल से लाए गए मेरठ
20 Apr 2026, 10:16 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मेरठ। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमित मरिंडा व वंश चौधरी की सोमवार को स्पेशल सीजेएम व गैंग्सटर कोर्ट में पेशी हुई। दोनों गैंग्सटर पिछले नौ महीने से लारेंस विश्नोई के नाम से व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में बंद है।

सीओ कोतवाली की टीम दोनों को सोमवार सुबह बेंगलुरु से लेकर मेरठ कचहरी पहुंची है। कोर्ट में पेशी होने के बाद दोनों गैंग्सटरों को जिला कारागार में रखा गया है।

नौचंदी के आरटीओ रोड निवासी अमित मिरिंडा पिछले 15 वर्ष से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अमित पर हत्या, रंगदारी, दुष्कर्म, हनी ट्रेप व हथियार सप्लाई समेत करीब 30 मुकदमें दर्ज है। मेडिकल थाने में डी-155 नाम से गैंग रजिस्टर्ड है और नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

वर्ष 2025 में अमित मिरिंडा ने अपने साथी वंश चौधरी संग मिलकर बेंगलुरु में एक व्यापारी से लारेंस विश्नोई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। 16 मई 2025 को बेंगलुरु व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अमित मिरिंडा व वंश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था।

तब से यह दोनों बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में बंद है। मेडिकल, नौचंदी व लोहियानगर के मुकदमों में वांछित होने के चलते सोमवार को सीओ कोतवाली की टीम उक्त दोनों को रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने दोनों को स्पेशल सीजेएम व गैंग्सटर कोर्ट में पेशी कराने के बाद उन्हें चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में तामील किया है।

सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि अमित मिरिंडा व वंश चौधरी की 24 अप्रैल को वापस बेंगलुरु की जेल भेजा जाएगा। तब तक इन दोनों को जिला कारागार में रखा गया है।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
किडनैपर्स को पहचानने कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:मेरठ में बोले-10 किलो वजन घटा, अब घर से निकलने में भी डर लगता है
April 20, 2026
thumb
मेरठ: हत्या के 3 दोषियों को आजीवन कारावास:'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत जानी पुलिस की प्रभावी पैरवी से सजा
April 20, 2026
thumb
मेरठ में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, शहर में दिखा उत्साह का माहौल
April 20, 2026
thumb
गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई को राहत, रोहित शर्मा फिट, टीम कॉम्बिनेशन मजबूत, जीत की उम्मीदें बढ़ीं
April 20, 2026
thumb
राहुल गांधी का ममता बनर्जी पर नरम रुख, तेजस्वी और केजरीवाल पर सख्ती, बंगाल चुनाव में बदली रणनीति के संकेत
April 20, 2026
thumb
रियाद दौरे पर NSA अजित डोभाल, सऊदी मंत्रियों संग सुरक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा हुई
April 20, 2026
thumb
भारत रूस के बीच ऐतिहासिक RELOS समझौता, सैनिक तैनाती और सैन्य सहयोग से वैश्विक रणनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
April 20, 2026
thumb
होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा वैश्विक तनाव, ईरानी जहाज पर हस्तक्षेप के बाद चीन ने जताई चिंता, हालात नाजुक
April 20, 2026
thumb
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सक्रिय रहेंगे Nitish Kumar, बिहार में रहकर सरकार और संगठन पर बनाए रखेंगे पैनी नजर
April 20, 2026
thumb
US-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता के बीच इस्लामाबाद बना रेड जोन, सुरक्षा घेरा कड़ा, आम लोगों की आवाजाही पर लगी रोक
April 20, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open