Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
मेरठ में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, शहर में दिखा उत्साह का माहौल
20 Apr 2026, 06:42 PM -
Reporter : Mahesh Sharma

मेरठ। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को मेरठ शहर में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) गेट से हुई, जहां से युवा फरसे लेकर जयकारों के साथ निकले। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर और स्वागत द्वार बनाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद केसी त्यागी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम, रश्मि भारद्वाज और नमिता भारद्वाज भी मौजूद रहीं। आयोजकों ने सभी अतिथियों का भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया।


शौर्य यात्रा में किला परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, दौराला, सिसौली और गढ़ रोड क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। यात्रा तेजगढ़ी चौराहा होते हुए दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जहां आचार्य देवेंद्र शास्त्री के सानिध्य में अक्षय यज्ञ का आयोजन किया गया।


यात्रा के दौरान 51 वटुक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया गया, वहीं 101 महिलाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर मुख्य डोले की अगुवाई की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, हवन और भंडारे का आयोजन भी किया गया। बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई।


आयोजन समिति में मुख्य रूप से अरविंद शर्मा, दीपक शर्मा ‘चोटी’ और मनीष पहलवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया।


इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमित मरिंडा और वंश चौधरी की कोर्ट में हुई पेशी, बेंगलुरु की जेल से लाए गए मेरठ
April 20, 2026
thumb
किडनैपर्स को पहचानने कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:मेरठ में बोले-10 किलो वजन घटा, अब घर से निकलने में भी डर लगता है
April 20, 2026
thumb
मेरठ: हत्या के 3 दोषियों को आजीवन कारावास:'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत जानी पुलिस की प्रभावी पैरवी से सजा
April 20, 2026
thumb
गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई को राहत, रोहित शर्मा फिट, टीम कॉम्बिनेशन मजबूत, जीत की उम्मीदें बढ़ीं
April 20, 2026
thumb
राहुल गांधी का ममता बनर्जी पर नरम रुख, तेजस्वी और केजरीवाल पर सख्ती, बंगाल चुनाव में बदली रणनीति के संकेत
April 20, 2026
thumb
रियाद दौरे पर NSA अजित डोभाल, सऊदी मंत्रियों संग सुरक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा हुई
April 20, 2026
thumb
भारत रूस के बीच ऐतिहासिक RELOS समझौता, सैनिक तैनाती और सैन्य सहयोग से वैश्विक रणनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
April 20, 2026
thumb
होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा वैश्विक तनाव, ईरानी जहाज पर हस्तक्षेप के बाद चीन ने जताई चिंता, हालात नाजुक
April 20, 2026
thumb
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सक्रिय रहेंगे Nitish Kumar, बिहार में रहकर सरकार और संगठन पर बनाए रखेंगे पैनी नजर
April 20, 2026
thumb
US-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता के बीच इस्लामाबाद बना रेड जोन, सुरक्षा घेरा कड़ा, आम लोगों की आवाजाही पर लगी रोक
April 20, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open