Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
त्तर प्रदेश के मेरठ स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक चौराहे के पास तीन किन्नरों द्वारा ने युवक की पिटाई कर दी। महज 33 सेकेंड के भीतर युवक को 13 बार चप्पलों से मारा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।
घटना उस समय हुई जब सड़क पर सामान्य आवागमन चल रहा था। अचानक किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया I
इसके बाद उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर चप्पलों से वार करते रहे।
वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है और घटना के पीछे की वजह भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले
पिटाई के दौरान मूकदर्शक बने रहे राहगीर
मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन हंगामे और आक्रामक के कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई उस युवक को बचा ले, बस लोग मूकदर्शक बने देखते रहे। युवक की पिटाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
पूरी घटना मोबाइल फोन में हुई कैद
इसी दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को बीच सड़क पर रोका गया और लगातार चप्पलों से पीटा गया, साथ ही गाली-गलौज भी की गई। युवक ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। तीनों हमलावर उसे लगातार गालिया देते नजर आ रहे हैं। तीनों एक साथ चप्पलों से युवक को पीटते वीडियो में दिख रहे हैं। इस दौरान राहगीर मूकदर्शन बनकर खड़े रहे। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।
Latest News
Open