Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:UJJWAL
मेरठ में पांच हजार पुलिसकर्मी क्यों बना रहे Facebook और इंस्टाग्राम पर चार-चार फर्जी ID ?
16 Apr 2026, 08:17 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

Meerut News : मेरठ जनपद के करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों ने गोपनीय अभियान के तहत फर्जी आईडी बनाना शुरू कर दिया है, ताकि फेक न्यूज से माहौल बिगड़ने वालों पर नजर रखी जा सके और समय रहते जवाब दिया जा सके।

SZN संवाददाता, मेरठ। पुलिसकर्मी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी जासूसी का काम करेंगे। जनपद के प्रत्येक पुलिसकर्मी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चार-चार फर्जी आइडी बनानी शुरू कर दी हैं। उक्त फर्जी आइडी से पुलिसकर्मी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चल रही फेक न्यूज का खंडन करेंगे।

साथ ही सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों की जासूसी भी की जाएगी। ताकि सोशल मीडिया के जरिये कोई माहौल न बिगाड़ सकें। हालांकि पुलिस के इस आपरेशन को गोपनीय रखा जा रहा है।

जनपद में करीब पांच हजार पुलिसकर्मी हैं, प्रत्येक पुलिसकर्मी चार फर्जी आइडी बनाएगा, तब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बीस हजार फर्जी आइडी तैयार हो जाएंगी। ऐसे में यदि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी न्यूज चलती है, तब फर्जी आइडी से पुलिसकर्मी उसका खंडन करेंगे। साथ ही पुलिसकर्मी फर्जी आइडी से लोगों पर नजर रखेंगे।

गोपनीय तरीके से किया जा रहा कार्य 

सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों को भी समय रहते पकड़ लिया जाएगा। उसका जवाब भी सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी समय रहते देंगे। माना जा रहा है कि सीओ ब्रह्मपुरी की सोशल मीडिया पर वायरल आडियो ने पुलिस की काफी फजीहत कराई है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी लोगों ने पुलिस पर टिप्पणी की। ऐसी टिप्पणी का जवाब अब पुलिसकर्मी अपनी फर्जी आइडी से आमजन बनकर दे सकेंगे। यह पूरा आपरेशन गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। सभी अफसरों को भी इसकी जानकारी है।

उधर, साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहना चाहिए। काफी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये भी पुलिस को मिलती है। ताकि वह समय रहते ही कानून व्यवस्था में सुधार कर सकें। हालांकि एसएसपी अविनाश पांडेय ने इस प्रकार की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।



ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर NSUI का विरोध, लोकतंत्र पर हमला बताया
April 16, 2026
thumb
मेरठ सेंट्रल मार्केट: धरने पर कांग्रेस की 'नो एंट्री', शहर उपाध्यक्ष को उठाया, इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक
April 16, 2026
thumb
मेरठ में किन्‍नरों ने 33 सेकेंड में युवक को 13 बार चप्‍पलों से पीटा, बीच चौराहे वारदात से मची अफरा-तफरी
April 16, 2026
thumb
बेंगलुरु: लकवाग्रस्त मां से था परेशान, बेटे ने गोद में उठाकर चौथी मंजिल से फेंककर दी दर्दनाक मौत
April 16, 2026
thumb
मेरठ में CM और डिप्टी सीएम के नाम पर हुई 25 लाख की ठगी, जालसाज का ऐसा तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग
April 16, 2026
thumb
मुस्कान-साहिल कोर्ट में नहीं रख सके अपना पक्ष:ऑनलाइन होनी थी पेशी, नहीं हुई सुनवाई, लगेगी अगली डेट
April 16, 2026
thumb
Meerut News: चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े
April 15, 2026
thumb
मेरठ में मार्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला, पूर्व मेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
April 15, 2026
thumb
मेरठ में अधिवक्ता से मारपीट मामला गरमाया:12 दिन में कुर्की कार्रवाई से भड़के व्यापारी, प्रदर्शन किया, SSP ने जांच का आदेश दिया
April 15, 2026
thumb
हापुड़ में सनरूफ से अर्धनग्न स्टंट करने पर युवक पर कार्रवाई, पुलिस ने काटा भारी चालान और दी सख्त चेतावनी
April 15, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open