Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:SARITA
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: व्यापारियों ने खोला मोर्चा, SIT जांच और अफसरों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग
15 Apr 2026, 07:17 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

यूपी के मेरठ शहर में स्थित सेंट्रल मार्केट को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मेरठ के व्यापारी मिलने की तैयारी में हैं। व्यापारियों का कहना है कि दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

SZN MEDIA, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को लेकर व्यापारियों में बढ़ती बेचैनी अब खुलकर सामने आने लगी है। अपनी रोजी-रोटी पर मंडरा रहे संकट से परेशान व्यापारियों ने अब सरकार तक सीधी बात पहुंचाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुप्ता गुट) की शील कुंज स्थित सुधीर रस्तोगी के आवास पर अहम बैठक की गई, जिसमें आगे की लड़ाई की रूपरेखा तय की गई।


बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारी आज गंभीर संकट से गुजर रहे हैं और इसके लिए आवास एवं विकास परिषद की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया गया। व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से हुई बातचीत में बताया कि संगठन के संरक्षक अरुण वशिष्ठ की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय लेने की तैयारी की जा रही है।

सीएम योगी से मिलने की तैयारी में व्यापारी

अजय गुप्ता ने बताया कि इस मुलाकात में न केवल व्यापारियों के पुनर्वास की मांग रखी जाएगी, बल्कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और प्रकारण में शामिल अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए। यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति सामने आती है तो उनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया जाए और सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए। उनका कहना है कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पीड़ित व्यापारियों को न्याय मिलना संभव नहीं है।

'व्यापारियों की स्थिति टूटे इंसान की तरह हो गई है'

अजय गुप्ता ने मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि आज सेंट्रल मार्केट का व्यापारी खुद को असहाय महसूस कर रहा है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि व्यापारी की स्थिति चौराहे पर पड़े एक लाचार और टूटे हुए इंसान जैसी हो गई है। जिस पर विभिन्न राजनीतिक दल उनकी मजबूरी के साथ अपनी गंदी राजनीति का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

व्यापारी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है- दलजीत सिंह

व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने भी बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि व्यापारी इस समय अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन कुछ विपक्षी दल इस संकट को भी राजनीतिक अवसर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अनुभवी अधिवक्ताओं की टीम गठित की जाएगी, ताकि उच्चतम न्यायालय में उनका पक्ष मजबूती से रखा जा सके।

पूरे जिले में व्यापारियों में सहयोग जुटाया जाएगा

अजय गुप्ता ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कानूनी लड़ाई के लिए धन की आवश्यकता पड़ी तो पूरे जिले के व्यापारियों से सहयोग जुटाया जाएगा। संगठन जरूरत पड़ने पर हर व्यापारी के दरवाजे तक जाकर आर्थिक सहयोग एकत्र करेगा, ताकि इस संघर्ष को मजबूती से लड़ा जा सके। बैठक में पवन मित्तल, अंकित गुप्ता, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, राजीव गोयल और धनंजय कालिया सहित कई व्यापारी में अपना पक्ष भी रखा।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
AAP सांसद अशोक मित्तल और परिवार के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई शहरों में जांच से सियासी हलचल तेज
April 15, 2026
thumb
बिना RSS पृष्ठभूमि और गैर-BJP शुरुआत के बावजूद सम्राट चौधरी ने आठ साल में बिहार की राजनीति में बनाया बड़ा दबदबा
April 15, 2026
thumb
सनातन धर्म के मुद्दे पर ऋद्धिमा शर्मा का कड़ा बयान, कई संगठनों का मिला समर्थन
April 15, 2026
thumb
Meerut News: शास्त्रीनगर में भी एक माह तक डॉक्टर के शव के साथ रहा था भाई
April 15, 2026
thumb
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बरामद:मेरठ पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से परिजनों को सौंपा
April 15, 2026
thumb
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – काजल त्यागी
April 14, 2026
thumb
कक्षा 3 का सेट 7 हजार में... प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में छात्रों का हंगामा, मेरठ में BSA को घेरा
April 14, 2026
thumb
दूरदर्शन कार्यालय के बाहर एनएसयूआई का प्रदर्शन, अशोक श्रीवास्तव के बयान पर जताया विरोध
April 14, 2026
thumb
दिल्ली से चोरी हुई बाइक रोहटा रोड से बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार
April 14, 2026
thumb
Meerut News: बाइक सांड से टकराई, दंपती समेत चार लोग घायल
April 14, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open