Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:SARITA
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बरामद:मेरठ पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से परिजनों को सौंपा
15 Apr 2026, 09:03 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ पुलिस ने एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका कट स्थित ग्रांड फाइव होटल के पास से खोजा गया।

करीब तीन दिन पहले रोहटा कस्बे के गुलफाम पुत्र याकूब अली ने अपने भाई इकराम के गुम हो जाने की लिखित शिकायत रोहटा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस से अपने भाई को ढूंढने का अनुरोध किया था।

इस शिकायत पर थाना प्रभारी पूजा पवार और कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और विभिन्न तकनीकी उपकरणों की मदद से लापता युवक की तलाश की।

तलाश के दौरान, युवक इकराम को डाबका कट के पास ग्रांड फाइव होटल, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र, मेरठ से बरामद किया गया। पुलिस को पता चला कि इकराम मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

बरामदगी के बाद, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और युवक इकराम को उसके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
AAP सांसद अशोक मित्तल और परिवार के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई शहरों में जांच से सियासी हलचल तेज
April 15, 2026
thumb
बिना RSS पृष्ठभूमि और गैर-BJP शुरुआत के बावजूद सम्राट चौधरी ने आठ साल में बिहार की राजनीति में बनाया बड़ा दबदबा
April 15, 2026
thumb
सनातन धर्म के मुद्दे पर ऋद्धिमा शर्मा का कड़ा बयान, कई संगठनों का मिला समर्थन
April 15, 2026
thumb
Meerut News: शास्त्रीनगर में भी एक माह तक डॉक्टर के शव के साथ रहा था भाई
April 15, 2026
thumb
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: व्यापारियों ने खोला मोर्चा, SIT जांच और अफसरों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग
April 15, 2026
thumb
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – काजल त्यागी
April 14, 2026
thumb
कक्षा 3 का सेट 7 हजार में... प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में छात्रों का हंगामा, मेरठ में BSA को घेरा
April 14, 2026
thumb
दूरदर्शन कार्यालय के बाहर एनएसयूआई का प्रदर्शन, अशोक श्रीवास्तव के बयान पर जताया विरोध
April 14, 2026
thumb
दिल्ली से चोरी हुई बाइक रोहटा रोड से बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार
April 14, 2026
thumb
Meerut News: बाइक सांड से टकराई, दंपती समेत चार लोग घायल
April 14, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open