Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम, PM मोदी ने जताया दुख
12 Apr 2026, 05:27 PM Maharashtra - Mumbai
Reporter : Arun Mishra
Mumbai

 दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया. बीते शनिवार 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सिंगर का निधन हो गया. आशा भोसले की मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. प्रधानमंत्री मोदी और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों ने सिंगर की मौत पर शोक जताया है.

भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को अनगिनत अमर गीत दिए और अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गईं. आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रवीना टंडन, स्मृति ईरानी समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

आपत्तिजनक शब्द मामले में मासूम शर्मा को हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद अभी कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है, इस बीच हरियाणा के एक और सिंगर मासूम शर्मा को लेकर नया बखेड़ा शुरू हो गया है. मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में आपत्तिजनक शब्द बोले जाने का आरोप लगा है.इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और सिंगर को समन जारी किया है.

उषा उत्थुप का छलका दर्द, आशा भोसले को बताया आइकॉन

गायिका उषा उत्थुप ने दिग्गज स्वर सम्राज्ञी आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से संगीत जगत का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया है. पीटीआई से बातचीत में उषा उत्थुप ने भावुक होकर कहा, ‘यह सचमुच एक युग का अंत है. एक ऐसा युग जिसे हमेशा आइकॉनिक माना जाएगा. आशा जी जैसी बहुमुखी और अद्भुत गायिका बहुत कम ही जन्म लेती हैं’.

आशा भोसले के निधन पर भावुक पीएम मोदी, लिखा रुला देने वाला पोस्ट

पीएम मोदी ने कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, “मुझे श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जो भारत की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक थीं. उनका अनोखा संगीत सफर दशकों तक चला, जिसने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनियाभर के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. भावपूर्ण गीतों से लेकर जोशीले संगीत तक, उनकी आवाज़ में हमेशा एक खास चमक रही. उनके साथ हुई मेरी बातचीतों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. मैं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों की ज़िंदगी में गूंजते रहेंगे.”

 

16 साल में रचाई शादी, हुईं घरेलू हिंसा का शिकार, आर डी बर्मन से की थी दूसरी शादी

महान गायिका आशा भोसले ने एक बार अपनी पहली शादी के कठिन अनुभवों पर खुलकर बात करते हुए बताया था कि उनका वैवाहिक जीवन अपमान और भावनात्मक तनाव से भरा था. मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर गणपत राव भोसले से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही दर्दनाक बन गया. आशा ने खुलासा किया था कि तीसरे बच्चे की गर्भावस्था के दौरान उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ मायके लौट आईं. इन संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को संभालते हुए भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाज़ों में शुमार हुईं. आखिरकार उनकी जिंदगी में खुशियों ने दोबारा दस्तक दी, लेकिन वो टिक नहीं पाईं.


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
Ghaziabad: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को भरतपुर में फेंककर भागे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर
April 12, 2026
thumb
Jaunpur News: प्रेमी को जेल से रिहा कर शादी कराने की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, 2 घंटे मची रही खलबली
April 12, 2026
thumb
CCSU की Black list में 147 नाम, बहुत से छात्र बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत...भाकियू आंबेडकर के अध्यक्ष भी काली सूची में
April 12, 2026
thumb
সঙ্গীত জগতের অবসান এক যুগের: আর নেই আশা ভোঁসলে”
April 12, 2026
thumb
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में भी है शास्त्री नगर के केंद्रीय बाजार हाल
April 12, 2026
thumb
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में भी है शास्त्री नगर के केंद्रीय बाजार हाल
April 12, 2026
thumb
मेरठ के सेंट्रल मार्केट पर राज्यसभा सांसद ने दी सफाई:लक्ष्मीकांत बाजपेयी बोले- व्यापारियों में आपसी बंटवारा है, इसलिए वहां नहीं गया
April 12, 2026
thumb
मेरठ को मिला नया एसपी सिटी:विनायक गोपाल भोसले ने पदभार संभाला, अपराध नियंत्रण प्राथमिकता
April 12, 2026
thumb
रिटायर्ड जज ने जताया जान का खतरा, बेटी के तलाक पर ढोल-नगाड़े बजवाने पर हुई थी चर्चा
April 11, 2026
thumb
19 साल पहले अपराध से तौबा कर चुका 50 हजार का इनामी गैंग्सटर बल्लू बिजनौर से गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने की कार्रवाई
April 11, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open