Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: TANURAJ
रिटायर्ड जज ने जताया जान का खतरा, बेटी के तलाक पर ढोल-नगाड़े बजवाने पर हुई थी चर्चा
11 Apr 2026, 09:06 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

रिटायर्ड जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने मेजर गौरव अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए।

 मेरठ, तलाक होने के बाद ढोल बजाकर बेटी को घर ले जाने से चर्चा में आए रिटायर्ड जज ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मेजर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेजर (बेटी के पूर्व पति) उनके नाती का सामान दे जाएं और अपनी गाड़ी ले जाएं lमेजर पर लगाया मारपीट का आरोप 

तेजगढ़ी स्तिथ प्रणव वशिष्ठ क्लीनिक में प्रेस वार्ता करते हुए रिटायर्ड जज डॉ ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि मेजर गौरव अग्निहोत्री के द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। उन्होंने कभी भी मेजर को गाड़ी ले जाने से मना नहीं किया है, बल्कि जब वह राजस्थान में बेटी से मिलने के लिए गए थे तो मेजर ने अपने दो साथियो संग मिलकर उनके साथ मारपीट की थी l इस सम्बन्ध में उन्होंने राजस्थान में थाना व सेना के अधिकारियो से शिकायत भी की थी। थाने में मेजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। 

डॉ ज्ञानेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि तलाक से पहले मेजर ने कई बार उनकी बेटी प्रणीता की हत्या करने के लिए कई बार पीछा भी किया। 'बेटी जब जिम जाती थी तो एक गाड़ी उनका पीछा करती थी। अब उन दोनों को अपनी हत्या की आशंका जता रही है।कहा कि 'जिस तरह मेजर उनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि वह उनकी कभी भी हत्या करा सकता है l' वह मीडिया के माध्यम से मेजर से कहना चाहते हैं कि वह उनके नाती का सामान दें जाएं और अपनी गाड़ी ले जाएं l






ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
19 साल पहले अपराध से तौबा कर चुका 50 हजार का इनामी गैंग्सटर बल्लू बिजनौर से गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने की कार्रवाई
April 11, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट विवाद: सेटबैक पॉलिसी का विरोध, पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, बच्चे भी शामिल
April 11, 2026
thumb
सुलतानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला:बहुजन अधिकार सेना ने NHRC से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
April 11, 2026
thumb
अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
April 11, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले पर ED का शिकंजा, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी तेज
April 11, 2026
thumb
मोरबी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दूसरी पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
April 11, 2026
thumb
जंग के तनाव में अमेरिकी सैनिकों ने पी डाली 9.5 लाख गैलन कॉफी, आंकड़े सुन दुनिया हैरान, पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा
April 11, 2026
thumb
इस्लामाबाद बना हाई-सिक्योरिटी किला, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले रेड जोन सील, हर सड़क पर कमांडो और कड़े इंतजाम
April 11, 2026
thumb
धुरंधर फिल्म के बाद ‘ल्यारी’ बना ट्रेंड, पाकिस्तान नहीं भारत में भी मौजूद, कच्छ के रण में छिपा अनोखा प्राकृतिक नजारा
April 11, 2026
thumb
कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष तेज, 35 विधायक दिल्ली पहुंचकर हाईकमान पर मंत्री पद के लिए दबाव बनाने तैयार
April 11, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open