Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:ARUN MISHRA
सेंट्रल मार्केट विवाद: सेटबैक पॉलिसी का विरोध, पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, बच्चे भी शामिल
11 Apr 2026, 07:03 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर सेक्टर-2 के लोग धरने पर बैठ गए। स्थानीय निवासियों ने सेटबैक पॉलिसी का विरोध करते हुए प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-2 के स्थानीय निवासी धरने पर बैठ गए और सेटबैक पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनके मकान पहले से ही छोटे हैं। ऐसे में यदि सेटबैक नीति लागू की गई तो उनके घरों का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो जाएगा।

दी आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय निवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने घरों में किसी भी हालत में सेटबैक पॉलिसी लागू नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस नीति को जबरन लागू करने की कोशिश की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से इस मामले में पुनर्विचार करने और आम लोगों के हित में व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। उनका कहना है कि इस नीति से हजारों परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो सकता है। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में तोड़ी जा रही है दुकान और खुल रहा है बाजार

शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में नगर निगम की कार्रवाई के तहत कई दुकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सेटबैक पॉलिसी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।


इस बीच बाजार भी धीरे-धीरे खुलने लगा है। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोल दी हैं, जबकि कई व्यापारी और स्थानीय लोग अभी भी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
रिटायर्ड जज ने जताया जान का खतरा, बेटी के तलाक पर ढोल-नगाड़े बजवाने पर हुई थी चर्चा
April 11, 2026
thumb
19 साल पहले अपराध से तौबा कर चुका 50 हजार का इनामी गैंग्सटर बल्लू बिजनौर से गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने की कार्रवाई
April 11, 2026
thumb
सुलतानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला:बहुजन अधिकार सेना ने NHRC से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
April 11, 2026
thumb
अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
April 11, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले पर ED का शिकंजा, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी तेज
April 11, 2026
thumb
मोरबी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दूसरी पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
April 11, 2026
thumb
जंग के तनाव में अमेरिकी सैनिकों ने पी डाली 9.5 लाख गैलन कॉफी, आंकड़े सुन दुनिया हैरान, पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा
April 11, 2026
thumb
इस्लामाबाद बना हाई-सिक्योरिटी किला, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले रेड जोन सील, हर सड़क पर कमांडो और कड़े इंतजाम
April 11, 2026
thumb
धुरंधर फिल्म के बाद ‘ल्यारी’ बना ट्रेंड, पाकिस्तान नहीं भारत में भी मौजूद, कच्छ के रण में छिपा अनोखा प्राकृतिक नजारा
April 11, 2026
thumb
कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष तेज, 35 विधायक दिल्ली पहुंचकर हाईकमान पर मंत्री पद के लिए दबाव बनाने तैयार
April 11, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open