Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
19 साल पहले अपराध से तौबा कर चुका 50 हजार का इनामी गैंग्सटर बल्लू बिजनौर से गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने की कार्रवाई
11 Apr 2026, 08:58 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ पुलिस ने बिजनौर से गैंगस्टर बल्लू उर्फ तिलकराम को गिरफ्तार किया है। 19 साल पहले अपराध छोड़ आजकल ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था।

अपराध से तौबा कर 19 साल से घर पर रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजरा कर रहे गैंग्सटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तार चोरी के आरोप में गैंग्सटर का मुकदमा दर्ज किया गया था। डीआइजी की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

गैंग्सटर का कहना है कि पड़ोसी से मामूली बात को लेकर मारपीट हो गईं थी। उसने ही पुलिस की मुखबिरी कर पकड़वाया है। आरोपित के खिलाफ किठौर और मवाना में तार चोरी के चार मुकदमे हुए थे। सभी में जमानत पा चुका है। गैंग्सटर के मुकदमे में 2007 से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार बिजनौर के बढ़ापुर थाने के सैलीपुर अनूपनगर निवासी बल्लू उर्फ तिलकराम के पिता शादी के सात साल बाद मानसिक रोगी हो गए, जो घर छोड़कर चले गए थे। बल्लू के अलावा रमेश के दो बेटी भी हैं। रमेश के मानसिक तनाव में आने के बाद बल्लू की मां अपने मायके हस्तिनापुर के नगला चांद में रहने लगी थी।

उसके बाद मायके वालों ने मां की बुलंदशहर के खुर्जा की नई बस्ती निवासी छत्तर सिंह से दूसरी शादी कर दी। छत्तर सिंह की मौत हो जाने के कारण बल्लू अपनी मां और दो बहनों के संग बिजनौर के गांव अनूपनगर में जाकर रहने लगा।

2004 में बल्लू ने अपने सहयोगी कृष्णपाल और गुड्डू निवासीगण शाहजहांपुर थाना किठौर और चरण सिंह एवं ओमपाल निवासीगण नगला चांद थाना हस्तिनापुर के साथ मिलकर विद्युत लाइनों के तार चोरी करता था।

बल्लू के खिलाफ किठौर और मवाना में चोरी के चार मुकदमे दर्ज है। उक्त मुकदमो में बल्लू जेल से जमानत पर आ चुका था। 2007 में किठौर थाने से बल्लू और उसके साथियों पर गैंग्सटर का मुकदमा दर्ज हुआ। तब से बल्लू अपने गांव अनूपनगर बिजनौर में रह रहा था।

19 साल पहले ही उसने अपराध से तौबा कर ली थी। हाल में ई-रिक्शा चलाकर अपने दो बच्चों को पालन कर रहा था। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि बल्लू पर 50 हजार का इनाम था। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बल्लू को अनूपनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।



ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
रिटायर्ड जज ने जताया जान का खतरा, बेटी के तलाक पर ढोल-नगाड़े बजवाने पर हुई थी चर्चा
April 11, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट विवाद: सेटबैक पॉलिसी का विरोध, पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, बच्चे भी शामिल
April 11, 2026
thumb
सुलतानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला:बहुजन अधिकार सेना ने NHRC से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
April 11, 2026
thumb
अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
April 11, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले पर ED का शिकंजा, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी तेज
April 11, 2026
thumb
मोरबी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दूसरी पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
April 11, 2026
thumb
जंग के तनाव में अमेरिकी सैनिकों ने पी डाली 9.5 लाख गैलन कॉफी, आंकड़े सुन दुनिया हैरान, पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा
April 11, 2026
thumb
इस्लामाबाद बना हाई-सिक्योरिटी किला, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले रेड जोन सील, हर सड़क पर कमांडो और कड़े इंतजाम
April 11, 2026
thumb
धुरंधर फिल्म के बाद ‘ल्यारी’ बना ट्रेंड, पाकिस्तान नहीं भारत में भी मौजूद, कच्छ के रण में छिपा अनोखा प्राकृतिक नजारा
April 11, 2026
thumb
कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष तेज, 35 विधायक दिल्ली पहुंचकर हाईकमान पर मंत्री पद के लिए दबाव बनाने तैयार
April 11, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open