Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
@SZN MEDIA
मेरठ छात्रा हत्याकांड में ऐक्शन; पीएसी सिपाही निलंबित, DIG ने एसपी सिटी को सौंपी जांच
10 Jul 2026, 03:52 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित छात्रा की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई और 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में तैनात कॉन्स्टेबल अंकित को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। साथ ही डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मामले के सभी तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कराने और आवश्यक विधिक राय लेने के निर्देश दिए हैं।

17 मई को रोहटा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की छात्रा का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पीड़ित परिवार लगातार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा था बुधवार को इसी मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पीड़ित परिवार और बड़ी संख्या में समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी के भाई पीएसी कॉन्स्टेबल अंकित और उसकी मां की गिरफ्तारी, दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने और विवेचना में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोग कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।


जेल में बंद भाई की कर रहा था मदद

प्रदर्शन के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया और 24वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद कॉन्स्टेबल अंकित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद अंकित ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके साथ होने का भरोसा दिलाया था। इस बातचीत का एक वीडियो भी पीड़ित पक्ष के पास मौजूद बताया जा रहा है। बाद में आरोप लगा कि वह जेल में बंद अपने भाई अंकुश की मदद कर रहा था। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ी और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्स्टेबल अंकित को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
সংবাদকর্মীদের উপর হামলার প্রতিবাদে কলকাতায় বিক্ষোভ, -- তিরঙ্গা যাত্রা
July 28, 2026
thumb
मेरठ में पब्लिक स्कूल संचालक की गुंडागर्दी
July 25, 2026
thumb
প্রশ্নপত্র ফাঁসে কড়া বার্তা প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র দামোদরদাস মোদির.
July 25, 2026
thumb
UP: ‘विवि के हॉस्टलों में होती है ड्रग्स सप्लाई, कुलपतियों को दिखा चुकी हूं तस्वीरें’ मेरठ में बोलीं राज्यपाल
July 23, 2026
thumb
लखनऊ में एक और अग्निकांड, मेरठ प्रशासन अब भी नहीं ले रहा है सबक
July 21, 2026
thumb
UP: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत, बागपत में सदमे में परिवार; नीरव मोदी केस में थे जांच अधिकारी
July 21, 2026
thumb
CDO की कुर्सी, 33 साल पुरानी यादें और आशीर्वाद: मेरठ में UP के मुख्य सचिव एसपी गोयल के भावुक पल
July 20, 2026
thumb
एक ही बैरक में पति की हत्यारन मुस्कान समेत पांच महिलाएं, जेल में कर रहीं भजन-कीर्तन और सिलाई का काम
July 20, 2026
thumb
अस्पताल में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा, शादी से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश
July 19, 2026
thumb
मेरठ में धोखाधड़ी के मामले में वकील को पकड़ने आई देहरादून पुलिस को कचहरी में बनाया बंधक, कमरे में किया बंद
July 19, 2026