Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ में गुरूवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शहर के नव नियुक्त एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में संगठन प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। खासतौर पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए भी संयुक्त प्रयास करने पर सहमति बनी।
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने एसोसिएशन के सहयोग के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन और ट्रांसपोर्ट संगठनों के आपसी समन्वय से ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर के साथ नीरज आहूजा, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, एंबर, विपुल शर्मा और सदर संतोष सिंह शामिल रहे। वहीं, संरक्षक खेता सिंह और अनीस चौधरी आदि मौजूद रहे।
Latest News
Open