Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ।गढ़ अड्डा स्थित जादूगर के बाग मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके तेजस्वी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए समाज को उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक विचारों के साथ हुई, जिसमें कहा गया कि “जहाँ अधर्म सिर उठाता है, वहाँ परशुराम का तेज प्रज्वलित होता है,” और उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि ज्ञान के साथ शक्ति और शक्ति के साथ विवेक का होना आवश्यक है।
बैठक में मनीष पहलवान, अरविंद शर्मा, तरुण शर्मा, शशांक भारद्वाज, सचिन शर्मा, अनुज कौशिक, राज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आगामी सातवीं भगवान परशुराम शौर्य यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की और इसे सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ तय कीं। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
बताया गया कि यह शौर्य यात्रा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे सीसीएस यूनिवर्सिटी से भगवान परशुराम मंदिर तक निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म, न्याय और एकता का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम में ज्योति शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए धर्म, न्याय और ब्राह्मण समाज की एकता और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का फरसा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है और समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
✍🏻 ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ.
Latest News
Open