Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की भव्य ‘श्रीराम कथा’ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व स्थानीय विधायक नन्द किशोर गुर्जर द्वारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में मर्यादा, धर्म और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
उपमुख्यमंत्री ने विधायक नन्द किशोर गुर्जर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई भी दी।
कथा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु राम नाम के संकीर्तन में लीन दिखाई दिए और कथा स्थल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
✍🏻 ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ.
Latest News
Open